सिंगल चार्ज में 100km चलने वाले Joy Mihos इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 15 दिनों में 18 हजार से ज्यादा बुकिंग! सिर्फ Rs 999 में करें बुक

Joy Mihos को पॉली डाइडाईसाइक्लो पेंटाडीन (PDCPD) से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 फरवरी 2023 20:46 IST
ख़ास बातें
  • Mihos इलेक्ट्रिक स्कूटर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
  • Joy के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,49,000 रुपये है।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर को Auto Expo 2023 में पेश किया गया था।

Joy के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,49,000 रुपये है।

Photo Credit: Joy E BIkes

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भारत ही नहीं, दुनियाभर में पॉपुलर हो रहे हैं। पेट्रोल-डीजल जैसे पारंपरिक इंधनों से चलने वाले व्हीकलों की बजाए अब ग्राहक भी जागरूक होकर इलेक्ट्रिकल एनर्जी पर चलने वाले वाहनों को अपना रहे हैं जो कि काफी अच्छी बात है। भारत में भी पिछले एक साल के भीतर कई नए स्टार्टअप सामने आए हैं जो इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स पेश कर रहे हैं। ऐसा ही एक स्टार्टअप है Joy E-Bikes, जिसके Mihos इलेक्ट्रिक स्कूटर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने कहा है कि ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया Joy Mihos ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। और इसके लिए कंपनी को बंपर बुकिंग मिली है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) में इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। वार्डविजार्ड इंनोवेशंस (Wardwizard Innovations) की जॉय ई-बाइक्स (Joy E-Bikes) को इसके Joy Mihos के लिए बंपर बुकिंग मिली है। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 15 दिनों में ही 19 हजार के लगभग बुकिंग्स मिल गई हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर को Auto Expo 2023 में पेश किया गया था। बुकिंग शुरू होने के 15 दिनों के भीतर ही इसकी 18,600 यूनिट्स बुक हो गई थीं। 
 

Joy Mihos इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत, उपलब्धता

Joy E bikes के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1,49,000 रुपये है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो इसे मैटेलिक ब्लू, सॉलिड ब्लैक ग्लॉसी, सॉलिड येलो ग्लॉसी और पर्ल व्हाइट में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर 600 से ज्यादा अथॉराइज्ड शोरूम से ग्राहक इसे बुक कर सकते हैं और रिपोर्ट के अनुसार, बुकिंग अमाउंट मात्र 999 रुपये है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू करने की बात कही है। 
 

Joy Mihos इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स

Joy Mihos को पॉली डाइडाईसाइक्लो पेंटाडीन (PDCPD) से तैयार किया गया है। इसकी बदौलत यह रोड पर एक्स्ट्रा स्टेबिलिटी देता है। इसमें कई स्मार्ट और इंटेलीजेंट फीचर्स दिए गए हैं। ईवी के डाइमेंशन देखें तो इसकी लंबाई 1,864 mm, चौड़ाई 700 mm, ऊंचाई 1,178 mm, व्हीलबेस 1,360 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 175 mm है। इसमें इंटेलीजेंस, स्मार्ट कनेक्टिविटी, रिमोट ऐप्लिकेशन, रिवर्स मोड, जीपीएस एनेबल्ड सिस्टम, एंटीथेफ्ट कंट्रोल और रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। 

Joy Mihos स्कूटर में 1500W बाइंड BLDC 74V40Ah मोटर दी गई है जो कि 95Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह 70 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड के साथ आता है। स्कूटर में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज में 100Km तक रेंज दे सकती है। यह 4 से 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। ई-स्कूटर सिर्फ 7 सेकेंड से कम समय में 0 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.