भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार 200KM माइलेज के साथ लॉन्च, मात्र 75 पैसे में चलेगी 1 किलोमीटर, जानें कीमत

PMV Electric नई Eas-E को तीन बैटरी पैक के साथ पेश करेगी, जिनकी रेंज 120km, 160km और 200km तक होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 नवंबर 2022 14:09 IST
ख़ास बातें
  • PMV Electric Eas-E 2 सिंगल चार्ज में 200KM चलती है।
  • PMV Electric Eas-E 2 की शुरुआती कीमत 4.79 लाख रुपये है।
  • PMV Electric Eas-E 2 में PMSM मोटर दी गई है।

PMV Electric Eas-E 2 सिंगल चार्ज में 200KM चलती है।

Photo Credit: PMV Electric

मुंबई बेस्ड PMV Electric ने आज भारत की पहली माइक्रो ईवी PMV Electric Eas-E 2 लॉन्च कर दी है। Eas-E 2 एक इको फ्रेंडली और मजबूत मोबिलिटी साधन है। Eas-E EV एक माइक्रो कार है, जिसमें दो यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसका आकार 36 स्क्वाअर फीट है। PMV का दावा है कि इस प्रकार की कार बड़े शहरों में कम से कम प्रदूषण करते हुए ट्रैफिक को कम कर सकती है। यहां हम आपको इस यूनिक इलेक्ट्रिक कार के बारे में बता रहे हैं। 
 

PMV Electric Eas-E 2 के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो PMV Electric Eas-E 2 में PMSM मोटर दी गई है जो कि 10kW की पावर और 50Nm का टॉर्क जनरेट करती है। स्पीड की बात करें तो यह 70 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। PMV Electric नई Eas-E को तीन बैटरी पैक के साथ पेश करेगी, जिनकी रेंज 120km, 160km और 200km तक होगी। चार्जिंग समय की बात करें तो यह ईवी 3-4 घंटे में चार्ज हो सकती है। कंपनी का दावा है कि यह ईवी 75 पैसे से भी कम दाम में 1 किमी की दूरी तय कर सकती है। ये बैटरी पैक IP67 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे पानी से बचाव रहता है और 48V Li Iron Phosphate सेल हैं। बैटरी पैक एक इंटीग्रेटेड स्ट्रक्चर के तौर पर भी काम करता है, जिसका मतलब है कि इसे बेहतर स्ट्रक्चरल रिगिडिटी के लिए चेसिस मेंबर के तौर पर रखा गया है।

रिमोट पार्क एसिस्ट, रिमोट हॉर्न, फॉलो मी होम लाइट्स, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रिक ORVM मिलता है। इसके अलावा PMV की Eas-E कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल करके टाइट पार्किंग स्पेस में EV को रिमोट पार्क किया जा सकता है। इसमें एक फीट फ्री मोड भी मिलता है जिसमें EV को स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में स्टीयरिंग व्हील पर थंब कंट्रोल द्वारा ऑपरेट किया जा सकता है।

PMV Electric Eas-E 2 के फीचर्स


Advertisement
फीचर्स की बा करें तो PMV Electric Eas-E 2 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक स्मॉल इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। सेफ्टी के लिए पीएमवी इलेक्ट्रिक ने इस माइक्रो ईवी में मोनोकोक चेसिस (मोनोकॉक चेसिस कार के चारों ओर एक शेल होता है जो एक ही फ्रेम में बना होता है।)  दिया गया है जो कि हाई स्ट्रेंग्थ मेटल कंस्ट्रक्शन से बनाया गया है। इस ईवी में सिंगल ड्राइवर एयरबैग भी दिया गया है। 
 

PMV Electric Eas-E 2 की कीमत 


कीमत की बात की जाए तो PMV Electric Eas-E 2 को कंपनी ने 4.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया है। यह बेस वेरिएंट के लिए शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए ही है। वहीं हायर रेंज रेंज बैटरी पैक वाले वेरिएंट की कीमत 6.79 लाख और 7.79 लाख रुपये है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि उन्हें Eas-E के लिए विश्व स्तर पर 6 हजार प्री-ऑर्डर प्राप्त हो चुके हैं। कंपनी की ऑफिशियल साइट पर बुकिंग्स चालू हैं, इसे सिर्फ 2 हजार रुपये में बुक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.