Hyundai Kona Electric: 490 Km की रेंज वाली नई 'कोना इलेक्ट्रिक' हुई पेश, जानें स्पेसिफिकेशन्स

ऑल-इलेक्ट्रिक Hyundai Kona Electric दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी, जिनमें 48.4 kWh और 65.4 kWh क्षमता होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 16:24 IST
ख़ास बातें
  • ऑल-इलेक्ट्रिक Kona Electric दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी
  • लॉन्ग रेंज 65.4 kWh बैटरी पैक की बदौलत कार फुल चार्ज में 490 km रेंज देगी
  • इसमें लेन-कीपिंग और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स शामिल

Hyundai Kona Electric के मौजूदा वर्जन की भारत में शुरुआती कीमत 23.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है

Hyundai ने अपनी नई जनरेशन इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona Electric को पेश किया है। कंपनी ने नई कोना में मौजूदा वर्जन की तुलना में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। नई जनरेशन की इलेक्ट्रिक SUV पहले से ज्यादा रेंज के साथ आती है और पावर में भी बदलाव किया गया है। अच्छी बात यह है कि इस बार नई इलेक्ट्रिक कार को ICE, Hybrid और ऑल-इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जिसका मतलब है कि कार विभिन्न कैटेगरी के ग्राहकों को टार्गेट करेगी।

Hyundai के अनुसार, ऑल-इलेक्ट्रिक Kona Electric दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आएगी, जिनमें 48.4 kWh और 65.4 kWh क्षमता होगी। 48.4 kWh बैटरी पैक ऑप्शन को सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जाएगा, जो कुल मिलाकर 153 hp पावर और 250 Nm टॉर्क पैदा करेंगे। वहीं, लॉन्ग रेंज 65.4 kWh बैटरी पैक के साथ पावरट्रेन 215 hp की पावर और 255 Nm का टार्क जनरेट करेगी। बता दें कि पिछले जनरेशन की Hyundai Kona EV में 39.2 kWh का छोटी बैटरी पैक मिलता है।
 

फिलहाल कंपनी ने स्टैंडर्ड 48.4 kWh बैटरी पैक के साथ मिलने वाली रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह पुष्टि की है कि बड़ा बैटरी पैक 490 km की WLTP साइकिल रेंज देगा। अच्छी रेंज निकालने के लिए इस बार कंपनी ने इलेक्ट्रिक कार में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम के साथ वन-पैडल ड्राइविंग सिस्टम का इस्तेमाल किया है।

सुरक्षा के लिहाज से Hyundai ने दूसरी पीढ़ी की Kona Electric में ब्लाइंड-स्पॉट कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, लेन-कीपिंग असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट जैसे ADAS फीचर्स शामिल किए हैं। इसके अलावा, इसमें 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, OTA अपडेट्स के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। कंपनी ने पावर्ड टेलगेट को भी जोड़ा है।

वहीं, इसके डाइमेंशन की बात करें, तो नई-जेनरेशन कोना पुरानी-जेनरेशन कोना की तुलना में 150 मिमी लंबी, यानी 4,355mm है। इसके अलावा, यह पुरानी जनरेशन की कोना से 25mm चौड़ी है और इसका व्हीलबेस भी 60mm ज्यादा है।
Advertisement



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  2. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus 15R का नया वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  3. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  5. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  6. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  7. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  9. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  10. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.