मात्र 21 हजार में अपनी बनाएं Tata Punch EV Facelift, सिंगल चार्ज में चलेगी 335 किमी

Tata Motors ने आज भारत में Tata Punch EV Facelift की बुकिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 22:06 IST
ख़ास बातें
  • Tata Punch EV Facelift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है।
  • Tata Punch EV Facelift के 30kWh की रेंज 260 किमी है।
  • Tata Punch EV Facelift के 40kWh की रेंज 335 किमी है

Tata Punch EV Facelift की रेंज 335 किमी है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई ईवी Tata Punch EV Facelift की बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक इस इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी को टाटा मोटर्स की वेबसाइट से ऑनलाइन और डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। Punch EV Facelift की की डिलीवरी इस महीने के आखिर में शुरू हो सकती है। यहां हम आपको Tata Punch EV Facelift की कीमत और उसकी बुकिंग से लेकर रेंज और अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tata Punch EV Facelift Price

कीमत की बात की जाए तो Tata Punch EV Facelift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 12.59 लाख रुपये तक है। हालांकि, ये कीमतें इंट्रोडक्ट्री हैं, जिनमें बाद में बदलाव हो सकता है।

Tata Punch EV Facelift कैसे करें बुक

  • Tata Punch EV Facelift को ऑनलाइन टाटा मोटर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक किया जा सकता है।
  • इसके लिए आपको मेन पेज पर जाने के बाद बुक नाउ पर क्लिक करना है और आगे बढ़ना है।
  • उसके बाद आपको कलर ऑप्शन, वेरिएंट आदि का चयन करना है।
  • फिर अगले पेज पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और सब्मिट पर क्लिक करना है। उसके बाद फोन पर प्राप्त हुए ओटीपी कोड को दर्ज करना है और सब्मिट पर क्लिक करना है।
  • अब आपको नाम, उपनाम, ईमेल आईडी दर्ज करने के बाद नियमों और शर्तों पर टिक करते हुए सब्मिट पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अपना पता दर्ज करना है और पिन कोड दर्ज करना है।
  • फिर आपको उस डीलरशिप का चयन करना है, जिससे आप कार बुक करना चाहते हैं।
  • फिर अपना PAN कार्ड दर्ज करना है।
  • आगे बढ़कर पेमेंट मोड के जरिए 21,000 रुपये का भुगतान करना है। अब आपकी कार बुक हो जाएगी।

Tata Punch EV Facelift Range

Tata Punch EV Facelift में दो बैटरी पैक 30kWh और 40kWh के विकल्प मिलते हैं। वहीं रेंज की बात करें तो 30kWh की रेंज 260 किमी और 40kWh की बैटरी 335 किमी है। टाटा मोटर्स Punch EV Facelift के साथ Baas या बैटरी एस ए सर्विस का विकल्प प्रदान करती है। इस सर्विस के साथ एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये हो जाती है, जिसमें बैटरी ईएमआई 2.6 रुपये प्रति किमी हो जाती है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  5. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  6. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  7. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. जबरन नहीं लेना पड़ेगा डेटा, TRAI के इन नए नियमों से बढ़ेगी टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन!
  3. Xiaomi Smart Camera 4 Max AI Zoom Edition खरीद के लिए उपलब्ध, 12MP, 8MP डुअल कैमरा से लैस
  4. Moto G Stylus का नया वर्जन हुआ लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट
  5. Oppo F33 Pro 5G होगा 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. 100 घंटे चलने वाले हेडफोन्स Zebronics Zeb Silencio 200T हुए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी
  8. Motorola ने 7040mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. CarPlay में अब फुल WhatsApp एक्सपीरिएंस! स्क्रीन से कॉल और चैट दोनों आसान
  10. Vivo T5 Pro 5G इस दिन होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.