210Km रेंज के साथ Honda ने पेश की अनोखी वैन, घर के इन्‍वर्टर का काम भी करेगी! जानें N-Van e की खूबियां

Honda electric N Van e : होंडा ने पिछले साल ऐलान किया था कि वह N-Van e को हल्‍के कर्मशल ईवी के तौर पर लाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2023 10:51 IST
ख़ास बातें
  • होंडा ने नई N-Van e को पेश किया
  • पावर बैकअप के रूप में भी हो सकता है इस्‍तेमाल
  • सबसे पहले जापान में लॉन्‍च की जाएगी

N-Van e को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जरूरत पड़ने पर इसमें अंदरुनी बदलाव किए जा सकते हैं।

Photo Credit: Honda Japan

दुनियाभर का ऑटो मार्केट प्रयोगों के दौर से गुजर रहा है। कंपनियां ऐसे वीकल्‍स के निर्माण पर आगे बढ़ रही हैं, जो ट्रांसपोर्टेशन से दो कदम आगे की बात करते हैं। जानी मानी होंडा (Honda) एक ऐसी N-Van e को लॉन्‍च करने की तैयारी में है, जो लगभग 210 किलोमीटर रेंज का दावा करती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक वीकल की सबसे बड़ी खूबी है कि वक्‍त पड़ने पर इससे घर को बिजली सप्‍लाई भी की जा सकती है। बताया जाता है कि इस वीकल को बिजनेस और पर्सनल यूज के लिए बनाया गया है।   

electrek की रिपोर्ट के अनुसार, होंडा ने पिछले साल ऐलान किया था कि वह N-Van e को हल्‍के कर्मशल ईवी के तौर पर लाएगी। यह गैस से चलने वाली N-Van का इलेक्ट्रिक वर्जन है। हालांकि गाड़ी का बाहरी हिस्‍सा गैस से चलने वाली N-Van जैसा ही है। 

N-Van e को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि जरूरत पड़ने पर इसमें अंदरुनी बदलाव किए जा सकते हैं। गाड़ी में दी गई पैसेंजर्स सीट्स को फोल्‍ड किया जा सकता है। रिपोर्ट कहती है कि होंडा एन-वैन ई को 3 ट्र‍िम्‍स- L4, FUN और L2 के नाम से लाया जाएगा। 

यह गाड़ी पोर्टेबल मोबाइल स्‍टेशन की तरह भी काम करती है और 1500W की क्षमता से पैक है। जरूरत पड़ने पर इस वैन की मदद से बिजली सप्‍लाई करके कई इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आइटम चलाए जा सकते हैं। घरेलू उपकरणों जैसे- पंखे, बल्‍ब आदि को इससे सप्‍लाई पहुंचाई जा सकती है। 
Advertisement

दावा है कि यह करीब 210 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। गाड़ी में दिया गया ECON मोड एयर कंडीशनर को कम बिजली इस्‍तेमाल करने देता है, जिससे रेंज बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे सबसे पहले जापान में लाया जाएगा। फ‍िलहाल यह वैन टेस्टिंग के दौर से गुजर रही है। 28 अक्‍टूबर को जापान मोबिलिटी शो में इसका प्रोटोटाइप दिखाए जाने की बात है। इसकी कीमत 10 हजार डॉलर यानी करीब 8.31 लाख रुपये से कम हो सकती है।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.