हरियाणा में इलेक्ट्रिकल गाड़ी मिलेगी सस्ती, सरकार ने ग्राहकों को दी टैक्स में 100% छूट

अगर आप हरियाणा में नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो अब आपको बहुत फायदा होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 14:15 IST
ख़ास बातें
  • बैटरी से चलने वाली कार, स्कूटर, ऑटो और ई-रिक्शा पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।
  • प्रदूषण को करने करने की उम्मीद से इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट दे रही है।
  • टैक्स में छूट से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में काफी कमी आएगी।

नई इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर फायदा होगा।

Photo Credit: Pexels/Mohamed B

अगर आप हरियाणा में नया इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो अब आपको बहुत फायदा होने वाला है और हां इसके लिए आपको किसी दूसरे राज्य में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाने की जरूरत भी नहीं। जी हां हरियाणा में अब नए इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। सरकार ने क्लीन और सस्टेनेबल मोबिलिटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाले मोटर व्हीकल टैक्स में पूरी छूट को मंजूरी दे दी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अब राज्य में नए रजिस्टर होने वाले सभी बैटरी से चलने वाली कार, स्कूटर, ऑटो और ई-रिक्शा पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। ₹30 लाख तक की एक्स शोरूम कीमत वाले वाहन इसके अंदर आएंगे। वहीं जिन वाहनों की एक्स शोरूम कीमत ₹30 लाख से ज्यादा होगी तो उन पर लगने वाले टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यानी कि अब नया ईवी खरीदने पर कोई भी रजिस्ट्रेशन टैक्स नहीं देना होगा।

आपको बता दें कि अब तक हरियाणा में बैटरी से चलने वाले और सीएनजी वाहनों पर लगाने वाले टैक्स में 20% की छूट मिलती थी। हालांकि, सीएनजी वाहनों पर छूट अभी भी 20 प्रतिशत की बनी हुई है, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए यह छूट अब 100% कर दी गई है।

प्रदूषण कम होने की उम्मीद

सरकार वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और प्रदूषण को करने करने की उम्मीद से इलेक्ट्रिक वाहनों पर छूट दे रही है। टैक्स में मिलने वाली छूट से इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में काफी कमी आएगी और इससे खरीदारी बढ़ने की भी उम्मीद है।

महिलाओं के नाम पर छूट

सरकार ने महिलाओं के नाम पर रजिस्टर होने वाले ₹20 लाख तक की कीमत वाले नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों पर लगाने वाले मोटर व्हीकल टैक्स पर भी 1% की छूट दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इन फैसलों को लिया गया है, इससे राज्य के बजट 2026-27 में किए गए वादों को पूरा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें अपने नाम पर वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार का मानना ​​है कि टैक्स में यह छूट महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाएगी और आर्थिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देगी।

Advertisement

दिल्ली में भी नहीं है कोई टैक्स

दिल्ली सरकार नए इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर कोई टैक्स नहीं लगाती है। दिल्ली में 30 लाख तक के इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीद पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स छूट और रजिस्ट्रेशन फीस पर छूट मिलती है। इसके अलावा सरकार 30 हजार रुपये तक सब्सिडी भी देती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.