Godawari Electric Motors ने सिंगल चार्ज में 150Km तक चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर किए लॉन्च, जानें फीचर्स

Eblu Feo Z एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो छोटी दूरी तय करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 जनवरी 2025 21:10 IST
ख़ास बातें
  • Eblu Feo DX ई-स्कूटर 5.0 KW पीक पावर मोटर से लैस है।
  • इसमें 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है।
  • Eblu Feo Z को कंपनी एक फैमिली स्कूटर के तौर पर पेश किया है।

Eblu Feo DX कंपनी का एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है

Photo Credit: evehicleinfo

गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स (Godawari Electric Motors) ने Bharat Mobility Global Expo 2025 के दौरान अपने दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में पेश किए हैं। ये इलेक्ट्रिक स्कूटर Eblu Feo Z और Eblu Feo DX के नाम से लॉन्च किए गए हैं। Eblu Feo Z एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो शहर में छोटी दूरी तय करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। जबकि Eblu Feo DX कंपनी का एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो परफॉर्मेंस के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह लम्बी दूरी की रेंज प्रदान करता है। इसके साथ ही कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Eblu Rozee ECO भी लॉन्च किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

Eblu Feo Z, Eblu Feo DX E-Scooter Price

Eblu Feo Z, Eblu Feo DX इलेक्ट्रिक स्कूटर की प्राइसिंग का खुलासा कंपनी की ओर से अभी नहीं किया गया है। वहीं, Eblu Rozee ECO इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की एक्स-शोरूम कीमत 2,95,999 रुपये बताई गई है। 
 

Eblu Feo Z E-Scooter Features

जैसा कि पहले बताया गया है, Eblu Feo Z एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो शहर में छोटी दूरी तय करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। Eblu Feo Z को कंपनी एक फैमिली स्कूटर के तौर पर पेश किया है। स्कूटर में 25 लीटर बूट और डिटेच हो सकने वाली बैटरी मिलती है। यह 80 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है। इसमें डुअल LED लाइट्स भी मिलती हैं। कंपनी ने इसके साथ 3 साल या 30 हजार किलोमीटर की वारंटी देने की बात कही है। बैटरी पर कंपनी ने 5 साल या 50 हजार किलोमीटर की वारंटी देने की घोषणा की है। 
 

Eblu Feo DX E-Scooter Features

Eblu Feo DX कंपनी का एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो लम्बी दूरी की रेंज प्रदान करता है। यह सिंगल चार्ज में 150KM की रेंज दे सकता है। Eblu Feo DX ई-स्कूटर 5.0 KW पीक पावर मोटर से लैस है। यह 140Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड दी गई है। इसमें तीन राइडिंग मोड मिल जाते हैं जिसमें इकोनॉमी, नॉर्मल और पावर मोड शामिल हैं। स्कूटर में 11 इंच की TFT स्क्रीन भी लगी है। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। यह 3.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाता है। 
 

Eblu Rozee ECO Features

Eblu Rozee ECO को कंपनी ने हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक ऑटो के रूप में पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह एक वैल्यू फॉर मनी थ्री व्हीलर है जो कमर्शियल यूज में बेहद किफायती साबित हो सकता है। इसमें 150 Ah Li-ion बैटरी लगी है। यह सिंगल चार्ज में 120Km तक जा सकता है। इसमें स्टील का फ्रेम है और हाइड्रॉलिक ब्रेक्स भी दिए गए हैं। इसमें 7.8 kWh की बैटरी है जो 3.5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
  5. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  6. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  7. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  8. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  9. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.