मात्र 4 सेकंड में 0-100km/h स्पीड वाली 2023 Zeekr X EV प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, जानें फीचर्स

यह एक अर्बन इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश किया गया है जिसकी लम्बाई 175.2 इंच है और चौड़ाई 72.3 इंच है। ऊंचाई में यह 61.9 इंच की हाइट के साथ आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2023 11:51 IST
ख़ास बातें
  • इसका व्हीलबेस 108.2 इंच का है
  • कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 4 सेकेंड में पकड़ सकती है
  • 2023 Zeekr X EV के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने नहीं किया

Geely की Zeekr की ओर से पेश किया गया ये लेटेस्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल इलेक्ट्रिक कारों को नए रूप में पेश करता है।

Photo Credit: Twitter/Zeekr

चीन की ऑटोमोबाइल मेकर कंपनी Geely ने अपना नया EV पेश किया है। 2023 Zeekr X के नाम से लॉन्च हुई ये इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। Zeekr दरअसल Geely की ही सब्सिडिएरी ब्रैंड है जिसने अर्बन कैटिगरी का ये EV यूरोपीय मार्केट में अपना दायरा बढ़ाने के लिए पेश किया है। कंपनी इसका प्रोडक्शन साल की अंतिम तिमाही तक शुरू करने की बात कह रही है। आइए आपको बताते हैं कि इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में कंपनी कौन से खास फीचर्स लेकर आई है। 
 

2023 Zeekr X EV की कीमत, उपलब्धता

2023 Zeekr X को इलेक्ट्रिक लग्जरी कारों के सेग्मेंट में लॉन्च किया गया है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल अभी यूरोपीय मार्केट में पेश किया गया है। कंपनी इसका प्रोडक्शन साल के अंत तक शुरू करेगी, ऐसा कहा गया है। जल्द ही इसके चीन में भी लॉन्च होने की बात सामने आई है। इसकी कीमत कितनी होगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। 
 

2023 Zeekr X EV के स्पेसिफिकेशंस

Geely की Zeekr की ओर से पेश किया गया ये लेटेस्ट लग्जरी इलेक्ट्रिक व्हीकल इलेक्ट्रिक कारों को नए रूप में पेश करता है। यह एक अर्बन इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर पेश किया गया है जिसकी लम्बाई 175.2 इंच है और चौड़ाई 72.3 इंच है। ऊंचाई में यह 61.9 इंच की हाइट के साथ आता है। इसका व्हीलबेस 108.2 इंच का है। यह कंपनी के सस्टेनेबल एक्सपीरियंस आर्किटेक्चर पर आधारित है। इलेक्ट्रिक कार में फ्रेमलेस डोर डिजाइन दिया गया है। इसमें एक्सटीरियर मिरर भी फ्रेमलेस मिलते हैं जिससे यह बेहद मॉडर्न लुक कैरी करता है। 

इलेक्ट्रिक कार में कुछ खास एक्सटीरियर फीचर जैसे स्प्लिट हेडलाइट्स, शानदार बम्पर और बड़े व्हील आर्च देखने को मिलते हैं। इसका रियर डिजाइन भी काफी स्पोर्टी लुक के साथ दिया गया है। रियर में विंडो विंडशील्ड वाइपर्स के साथ आती है। साथ ही रूफ स्पॉयलर भी इसमें मिलता है और टेल लाइट बहुत ही स्लिम हैं। प्रोडक्शन मॉडल में डोर हैंडल दिखाई नहीं दे रहे हैं। लेकिन इनकी जगह कंपनी पुश बटन दे सकती है जो कि पेश किए गए मॉडल में देखे जा सकते हैं। 

2023 Zeekr X EV के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। लेकिन इतनी जानकारी सामने आई है कि यह इलेक्ट्रिक कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार केवल 4 सेकेंड में पकड़ सकती है। चीन में भी इसकी दस्तक जल्द होने की बात कही गई है जो कि 2023 में दूसरी तिमाही में हो सकता है। दूसरे मार्केट्स में कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में अभी तक जानकारी नहीं दी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.