सिंगल चार्ज में 135 किमी चलने वाली Gazelle Eclipse C380 और T11 HMB इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें फीचर्स

Gazelle Eclipse C380 और Gazelle T11 HMB ई-बाइक में मिड-माउंटेड बॉश परफॉर्मेंस लाइन CX मोटर दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2023 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Gazelle Eclipse C380 और Gazelle T11 HMB की रेंज 135 किमी है।
  • Gazelle Eclipse C380 की कीमत €5,999 (लगभग 5,34,654 रुपये) है।
  • Gazelle T11 की कीमत €5,499 (लगभग 4,90,043 रुपये) है।

Gazelle Eclipse C380

Photo Credit: Gazelle

Gazelle ने यूरोप में Gazelle Eclipse C38 और T11 HMB इलेक्ट्रिक बाइक को पेश कर दिया है। नई Gazelle HMB ई-बाइक अपनी 750Wh बैटरी और बॉश परफॉर्मेंस लाइन सीएक्स मोटर्स की बदौलत 135 किमी तक की दूरी तय कर सकती हैं। यहां हम आपको Gazelle Eclipse C38 और T11 HMB इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बता रहे हैं।


Gazelle Eclipse C380 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Gazelle Eclipse C380 की कीमत €5,999 (लगभग 5,34,654 रुपये) है जबकि Gazelle T11 की कीमत €5,499 (लगभग 4,90,043 रुपये) है। नई बाइक्स 1 साल के डैमेज इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ आती हैं।
Advertisement
 

Gazelle Eclipse C380 और Gazelle T11 HMB के स्पेसिफिकेशंस


Gazelle Eclipse C380 और Gazelle T11 HMB ई-बाइक में मिड-माउंटेड बॉश परफॉर्मेंस लाइन CX मोटर दी गई है, जिसका अधिकतम टॉर्क 85Nm है। इन दोनों बाइक की रेंज 135 किमी है। C380 में एनविओलो ट्रेकिंग मैनुअल स्टेपलेस गियर सिस्टम है। दूसरी ओर T11 में 11-स्पीड शिमैनो डेओर XT सिस्टम दिया गया है। Gazelle C380 और Gazelle T11 HMB एचएमबी ई-बाइक स्टेप-थ्रू या स्टेपओवर फ्रेम डिजाइन में उपलब्ध हैं। इसमें 75 मिमी ट्रैवल और 60mm वाइड 27.5-इंच  श्वेवेबल टायर के साथ फ्रंट लॉकआउट सस्पेंशन फोर्क है।

 T11 का वजन 27.2 किलोग्राम है जबकि C380 का वजन 28.3 किलोग्राम है। दोनों मॉडल Anthracite Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। वहीं C380 मेटालिक ऑरेंज और T111 थाइम ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। टायर ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। बेहतर कंट्रोल के लिए हाइड्रोलिक डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए जीपीएस सेंसर दिया गया है जो कि खो जाने या चोरी हो जाने पर ट्रैक करने में मदद करता है। Gazelle ई-बाइक में Bosch Kiox 300 डिस्प्ले दी गई है जो स्पीड और डिस्टेंस प्रदान करती है। इसके अलावा Gazelle कनेक्ट ऐप का भी सपोर्ट मिलता है। यूजर्स कई प्रकार के राइड डाटा देखने के लिए ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। 
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.