Fiat 600e इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 400KM रेंज, सिर्फ 30 मिनट में होगी चार्ज

Fiat 600e इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 400 किमी की दूरी तय कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2023 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Fiat 600e की कीमत $40,000 (लगभग 33,07,620 रुपये) है।
  • Fiat 600e सिर्फ 9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है।
  • Fiat 600e एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किमी की रेंज प्रदान करती है।

Fiat 600e सिंगल चार्ज में 400 किमी रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: Fiat

Fiat ने अपनी रेट्रो-स्टाइल वाली Fiat 600e कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश किया है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 400 किमी की रेंज प्रदान करती है। नई फिएट कॉम्पैक्ट ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी दमदार फीचर्स और रेट्रो लुक के साथ आती है। आइए इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Fiat 600e की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Fiat 600e की कीमत $40,000 (लगभग 33,07,620 रुपये) है। फिएट ने 600e के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। बाजार में आने के बाद फिएट 600ई की टक्कर Hyundai Ionic 5 और Volvo EX30 जैसी हाई-परफॉर्मेंस कारों से होने वाली है।


Fiat 600e की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Fiat 600e सिर्फ 9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकती है, जिससे पता चलता है कि फिएट स्पीड से पहले कंफर्ट और आराम पर फोकस करती है। यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होकर 400 किमी की दूरी तय कर सकती है। ई-एसयूवी बहुत सारे सिक्योरिटी और अन्य फीचर्स से लैस है, जिनमें हैंड्स-फ्री टेलगेट, 180-डिग्री रियरव्यू कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और कुछ ट्रिम विकल्पों पर लेवल 2 असिस्टेड ड्राइविंग फीचर शामिल हैं। ये फीचर्स  ईवी के अंदर कंफर्टेबल ड्राइव की गारंटी प्रदान करते हैं। चार्जिंग समय की बात करें तो Fiat 600e में दी गई बैटरी को 100kW फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
Advertisement

Fiat 600e में जीप एवेंजर के समान WLTP रेंज और 115kW पावर है। यह फिएट 500 से थोड़ी बड़ी है लेकिन यह साफ नहीं है कि 600e की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह एक फ्रंट-व्हील-ड्राइव ईवी है, क्योंकि यह जीप एवेंजर वाले प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है और समान परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशंस प्रदान करती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि जीप एवेंजर में AWD ऑप्शन नहीं है। Fiat 600e छोटी और स्लिम है, लेकिन 2022 वोक्सवैगन गोल्फ से थोड़ी लंबी है। हालांकि, यह एसयूवी सेगमेंट में रहने के लिए उचित पावर प्रदान करती है और 54kWh की बैटरी से लैस है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  3. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  4. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  5. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  6. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  7. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  8. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  9. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  10. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.