Engwe L20 Electric Bike: सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर चलने वाली Engwe L20 ई-बाइक लॉन्च, जानें कीमत

लो पावर मोड में इलेक्ट्रिक बाइक को 140 किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मई 2023 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Engwe ने महिलाओँ के लिए खास इलेक्ट्रिक बाइक Engwe L20 को लॉन्च किया है
  • ई-बाइक की सीट काफी आरामदायक कही गई है, कंट्रोल काफी सरल बताए गए हैं
  • इलेक्ट्रिक बाइक के टायर काफी मोटे हैं जिससे इसे स्थिरता मिलती है

लो पावर मोड में Engwe L20 इलेक्ट्रिक बाइक को 140 किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है।

Photo Credit: Engwe

इलेक्ट्रिक टूव्हीलर अब दिन प्रतिदिन लोगों के बीच पॉपुलर होते जा रहे हैं और तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं। इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनियों ने अब इस सेग्मेंट में महिलाओं के लिए भी इलेक्ट्रिक टूव्हीलर्स पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है। ऐसी ही एक कंपनी है Segway जिसकी Ninebot ने हाल ही में Ninebot Q80C को लॉन्च किया था। अब Segway के स्वामित्व वाली Engwe ने भी महिलाओँ के लिए खास इलेक्ट्रिक बाइक Engwe L20 को लॉन्च किया है। आइए आपको बताते हैं कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में कौन से खास फीचर्स दिए गए हैं, और इसकी कीमत कितनी है। 
 

Engwe L20 e-bike price, availability

Engwe L20 को जल्द ही यूरोप में सेल के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा, जैसा कि कंपनी की ओर से कहा गया है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,200 डॉलर (लगभग 98,000 रुपये) बताई गई है। 
 

Engwe L20 e-bike range, features

Engwe L20 इलेक्ट्रिक बाइक, जैसा कि पहले बताया गया है, खासतौर पर महिलाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसका फ्रेम, कलर, फीचर्स भी उसी लिहाज से दिए गए हैं। ई-बाइक की सीट काफी आरामदायक कही गई है, कंट्रोल काफी सरल बताए गए हैं। साथ ही बाइक में सामान रखने के लिए भी फ्रंट और रियर साइड में काफी जगह दी गई है। इस इलेक्ट्रिक बाइक के टायर काफी मोटे हैं जिससे इसे स्थिरता मिलती है। 

एंगवे एल20 में 250W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। यह 50Nm टॉर्क पैदा करती है। लो पावर मोड में इलेक्ट्रिक बाइक को 140 किलोमीटर तक ले जाया जा सकता है। जो कि सिंगल चार्ज की रेंज बताई गई है। इसमें 624Wh की Lithium-Ion Battery है जो सीट के नीचे फिट की गई है। इसे फुल चार्ज होने में 6.5 घंटे का समय लगता है। फ्रंट और रियर में डिस्क मशीन ब्रेक लगे हैं। इसमें LED लाइट भी लगी हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  2. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  4. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  5. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  6. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  7. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  8. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
  9. स्मार्टफोन पर फोटो-वीडियो से स्टोरेज हो गई फुल! ऐसे करें चुटकी में स्पेस खाली
  10. Moto G Max vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें ₹30K कौन सा है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.