EMotorad की नई ST-X इलेक्ट्रिक साइकिल देती है 35 Km तक की रेंज, Rs 30 हजार के स्पेशल प्राइस पर हुई लॉन्च

EMotorad ने शुरुआती ग्राहकों के लिए एक स्पेशल प्री-बुकिंग ऑफर पेश किया है, जिसे तहत ST-X ई-बाइक को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2024 21:54 IST
ख़ास बातें
  • EMotorad ने शुरुआती ग्राहकों के लिए एक स्पेशल प्री-बुकिंग ऑफर पेश किया है
  • ST-X ई-बाइक को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है
  • EMotorad वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर भी कर सकते हैं बुक

Photo Credit: EMotorad

EMotorad ने भारत में ST-X इलेक्ट्रिक साइकिल को पेश किया है। ई-बाइक निर्माता की लेटेस्ट ई-साइकिल 36V, 250W रियर हब-माउंटेड मोटर से लैस आती है। इसे 36V, 7.65 Ah लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। यह सेटअप मिलकर पैडल असिस्ट के साथ 35 किलोमीटर तक की रेंज और केवल इलेक्ट्रिक मोड में 30 किलोमीटर की रेंज का दावा करता है। इसके बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में करीब 4-5 घंटे का समय लगता है। बैटरी पैक को फ्रेम से अलग भी किया जा सकता है।

EMotorad ने शुरुआती ग्राहकों के लिए एक स्पेशल प्री-बुकिंग ऑफर पेश किया है, जिसे तहत ST-X ई-बाइक को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इलेक्ट्रिक साइकिल को ऑफिशियल EMotorad वेबसाइट, Amazon, Flipkart जैसे ऑनलाइन चैनल्स के साथ-साथ ऑफलाइन चैनल्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक को बेज और टील ब्लू कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, EMotorad ST-X को कम हाईट वाले राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, V-शेप फ्रेम के चलते यह महिलाओं के लिए भी अच्छा ऑप्शन बन जाता है। ST-X में 36V, 250W रियर हब-माउंटेड मोटर है, जिसे 36V, 7.65 Ah लिथियम-आयन बैटरी के साथ जोड़ा गया है। 

यह रिमूवेबल पैक है, जिसे चार्ज करने के लिए फ्रेम से अलग किया जा सकता है और घर पर चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करने में करीब 4-5 घंटे लगते हैं। पैडल असिस्ट के साथ बैटरी पैक एक चार्ज में 35 Km और बिना असिस्ट के इलेक्ट्रिक मोड पर चलाने पर 30 Km की रेंज का दावा किया गया है।

इसमें एक छोटा डिस्प्ले भी मिलता है, जो राइडर को बैटरी स्टेटस, स्पीड आदि जानकारी दिखाता है। ई-बाइक में 5 लेवल असिस्टेंस और 12 मैग्नेटिक सेंसर के साथ एक पैडल असिस्ट मिलता है। इसमें आगे एक हेडलैंप भी लगाया गया है। इसमें एक हॉर्न सिस्टम भी लगा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  2. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  3. 5 एस्टरॉयड का पृथ्वी पर हमला, नासा की बड़े खतरे की घंटी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!
  2. 5 एस्टरॉयड का पृथ्वी पर हमला, नासा की बड़े खतरे की घंटी!
  3. Amazon सेल में Samsung, Redmi, OnePlus जैसे फोन 16 हजार तक सस्ते! जानें पूरी लिस्ट
  4. Oppo K15 में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5 चिप!
  5. दीवारघड़ी के सैल जितना छोटा पावरबैंक! इमरजेंसी में पावर का साथी, जानें कीमत
  6. 100 इंच बड़े टीवी Samsung ने भारत में किए लॉन्च, 4K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन
  8. Xiaomi 17 Max में 8000mAh बैटरी के साथ होगा 100W फास्ट चार्जिंग फीचर!
  9. अमेजन सेल में Samsung, LG, Haier जैसे ब्रांड्स के AC पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung स्मार्टफोन्स 12 हजार तक हो गए सस्ते! Galaxy M36, Galaxy M17 5G, Galaxy F70e 5G जैसे मॉडल्स पर भारी छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.