दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक

दिवाली 2026 में नया टू-व्हीलर अगर इलेक्ट्रिक चाहते हैं तो 1 लाख के बजट में Ola, VIDA, Ampere, Pure EV और Bajaj के मॉडल बेस्ट साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2026 07:51 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 Z की रेंज सिंगल चार्ज में 179 किमी है।
  • VIDA VX2 Go 3.4 सिंगल चार्ज में 146 किमी चल सकता है।
  • Bajaj Chetak C2501 सिंगल चार्ज में 113 किमी की रेंज प्रदान करता है।

Ola S1 Z की रेंज 179 किमी है।

Photo Credit: Ola

दिवाली आने वाली है और ऐसे मौके पर कई लोग घरों में नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली नया टू-व्हीलर लाने का सोच रहे हैं और बजट ₹1 लाख से कम है तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर विचार कर सकते हैं। भारतीय बाजार में ₹1 लाख रुपये से कम के बजट में Ola S1 Z, VIDA VX2 Go 3.4, Ampere Magnus Neo, Pure EV Entrance Neo SX और Bajaj Chetak C2501 जैसे 5 मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें अधिकतम 179 किमी की रेंज मिलती है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के साथ आप डेली पेट्रोल पर होने वाले खर्च से छुटकारा पा सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस बजट में आप कौन-कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीद सकते हैं और उनमें रेंज के साथ-साथ कैसे-कैसे फीचर्स मिलते हैं।

Ola S1 Z
Ola S1 Z का 3.1kWh वेरिएंट सिंगल चार्ज में 179 किमी की IDC रेंज प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी तक जाती है। वहीं 0-40 किमी की स्पीड पकड़ने में इस स्कूटर को सिर्फ 4.6 सेकेंड का समय लगता है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹79,999 है।

Advertisement

Bajaj Chetak C2501
Bajaj Chetak C2501 में 2.5kWh की बैटरी दी गई है। वहीं सिंगल चार्ज में इसकी रेंज 113 किमी है। कंपनी स्कूटर पर 5 साल या 70 हजार किमी वारंटी प्रदान करती है। इस स्कूटर को 0 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 2.25 घंटे का समय लगता है। यह इको, स्पोर्ट्स और टेकपेक जैसे राइड मोड्स प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसका व्हीलबेस 1225 मिमी और सीट की ऊंचाई 763 मिमी है। Bajaj Chetak C2501 की एक्स शोरूम कीमत ₹99,802 से शुरू होती है।

VIDA VX2 Go 3.4
VIDA VX2 Go 3.4 सिंगल चार्ज में 146 किमी की IDC रेंज प्रदान करता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी है। इसकी बैटरी कैपेसिटी 3.4 kWh है। वहीं चार्जिंग रेटिंग 580W तक है। फास्ट चार्जिंग के जरिए सिर्फ 62 मिनट में चार्ज हो सकता है। जबकि AC चार्जिंग के जरिए 20 से 80% होने में 3 घंटे 33 मिनट का समय लगता है। इसमें दी गई बैटरी को रिमूव किया जा सकता है। VIDA VX2 Go 3.4 की एक्स शोरूम कीमत ₹95,000 है। 

Ampere Magnus Neo
Ampere Magnus Neo की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹90,999 है। इस स्कूटर की IDC रेंज 125 किमी है। कंपनी दावा करती है कि स्कूटर पर 1,70,000 किमी की बैटरी लाइफ मिलती है। इस स्कूटर की सीट की ऊंचाई 777 मिमी है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 65 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है।

Advertisement

Pure EV Entrance Neo SX
Pure EV Entrance Neo SX की टॉप स्पीड 47 किमी प्रति घंटा है। यह स्कूटर एक बार चार्ज होकर 70 किमी से 101 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है। इसमें 1.8Kwh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। स्कूटर 100 किलो तक वजन उठा सकता है। इस स्कूटर पर 10 साल या 40 हजार किमी तक एक्सटेंडेड वारंटी भी मिलती है। Pure EV Entrance Neo SX की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹84,836 है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.