e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम

e-SPRINTO ने आज अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-SPRINTO G1 को B2C मार्केट में लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2026 17:53 IST
ख़ास बातें
  • e-SPRINTO G1 के 2.0kW बैटरी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹89,999 है।
  • e-SPRINTO G1 की अधिकतम रेंज 130 किमी तक है।
  • e-SPRINTO G1 की टॉप स्पीड 50 किमी है।

e-SPRINTO G1 की टॉप स्पीड 50 किमी है।

Photo Credit: e-SPRINTO

e-SPRINTO ने आज अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-SPRINTO G1 को B2C मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह ई-स्कूटर भारतीय परिवारों और डेली के सफर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर में कई बैटरी ऑप्शन को प्रदान किया है। इसके अलावा यह अलग-अलग राइडिंग मोड और उनके हिसाब से टॉप स्पीड का सपोर्ट करता है। इसमें यूजर्स की जरूरतों के हिसाब से फीचर्स को शामिल किया गया है। आइए e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

e-SPRINTO G1 Price & Availability

e-SPRINTO G1 के 2.0kW बैटरी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹89,999, 2.5kW बैटरी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹94,999 और 3.0kW बैटरी वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹99,999 है। यह ई-स्कूटर चारकोल ब्लैक, स्लेट ग्रे, होरिजोन ब्लू और पाइन ग्रीन में आता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी 1 जनवरी 2027 से शुरू होने वाली है। ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक www.esprinto.in पर जा सकते हैं।

Advertisement

e-SPRINTO G1 Features & Range

e-SPRINTO G1 में कंपनी 2.0kW बैटरी, 2.5kW बैटरी और 3.0kW बैटरी का विकल्प प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 80 किमी, 100 किमी और 130 किमी की रेंज प्रदान करता है। इसके अलावा तीन राइडिंग मोड इको, सिटी और स्पोर्ट प्रदान करता है, जिसके साथ 30 किमी, 40 किमी और 50 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है।

इस ई-स्कूटर में 150 किलो तक वजन उठाने की कैपेसिटी है। इस ई-स्कूटर को विभिन्न भारतीय सड़कों के हिसाब से डिजाइन करते हुए 12 इंच के ट्यूबलेस टायर्स से लैस किया है। इसमें 165 मिमी का ग्राउंड क्लियर प्रदान किया जाता है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए स्कूटर की बैटरी IP67 रेटिंग के साथ आती है। इसके अलावा G1 में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा एक ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन के जरिए नेविगेशन की सुविधा मिलती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इसे एक्टिवेट कर सकते हैं। e-SPRINTO ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को डेली आने-जाने के लिए और परिवार के इस्तेमाल के लिए खास तौर पर उपयोगी बनाया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  5. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  6. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  8. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  9. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.