Decathlon ने लॉन्च की सिंगल चार्ज में 160Km चलने वाली Van Rysel E EDR AF Apex ई बाइक, जानें कीमत

Van Rysel E-EDR AF Apex इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 2800 यूरो (लगभग 2,57,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2023 12:14 IST
ख़ास बातें
  • यह एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आती है।
  • इसमें Mahle X35 रियर हब मोटर फिट की गई है।
  • इसमें कंपनी ने 12 स्पीड वाला ड्राइवट्रेन इस्तेमाल किया है।

Decathlon की ओर से नई इलेक्ट्रिक साइकिल Van Rysel E-EDR AF Apex को लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Decathlon

Decathlon की ओर से नई इलेक्ट्रिक साइकिल Van Rysel E-EDR AF Apex को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसे बेहद हल्की साइकिल कहा जा रहा है जो कि मात्र 14 किलो की है। यह एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आती है। इसमें Mahle X35 रियर हब मोटर फिट की गई है। जो कि 250Wh बैटरी क्षमता की है। कंपनी का कहना है कि ई-बाइक सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर तक जा सकती है। आइए जानते हैं इसका प्राइस और स्पेसिफिकेशंस। 
 

Decathlon Van Rysel E-EDR AF Apex price

Van Rysel E-EDR AF Apex इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 2800 यूरो (लगभग 2,57,000 रुपये) है। यह इलेक्ट्रिक बाइक पुरुष, और महिला दोनों ही चला सकते हैं। इसे Decathlon अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Decathlon Van Rysel E-EDR AF Apex Design, Features

डीकैथलॉन वैन राइसल ई ईडीआर एएफ एपेक्स ई बाइक के डिजाइन की बात करें तो इसमें एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। जिसकी बदौलत यह वजन में बहुत हल्की है और मात्र 14 किलो की है। इसमें कंपनी ने 12 स्पीड वाला ड्राइवट्रेन इस्तेमाल किया है। इसमें Mahle X35 रियर हब मोटर फिट की गई है। यह 40Nm टॉर्क पैदा करती है। राइड ट्रैकिंग करने के लिए इसमें BC900 GPS मौजूद है जिससे राइडर अपनी राइड की पूरी जानकारी पा सकता है। 

Decathlon Van Rysel E-EDR AF Apex इलेक्ट्रिक बाइक रेंज के मामले में भी काफी बेहतर बताई गई है। कंपनी के अनुसार, यह सिंगल चार्ज में 100 मील यानी कि लगभग 160 किलोमीटर चल सकती है। इसकी बैटरी क्षमता 250Wh की है। कंपनी के अनुसार इसे लॉन्च से पहले 6 महीने तक रियल वर्ल्ड कंडीशंस में टेस्ट किया गया है। जिसमें कड़े हालातों में बाइक को टेस्ट किया गया। कंपनी ने इसमें हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेकिंग सेटअप दिया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Decathlon Van Rysel E EDR AF Apex e bike

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.