Decathlon LD 920 ई-बाइक 150 Km की रेंज के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Decathlon ने B'Twin LD 920 E ई-बाइक को लॉन्च किया है। मूल रूप से इसे लंबी दूरी तय करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है कि ई-बाइक फुल चार्ज में 150 Km चल सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 20:30 IST
ख़ास बातें
  • Decathlon ने B'Twin LD 920 E ई-बाइक को यूरोप में लॉन्च किया है
  • B'Twin LD 920 E की कीमत 2,999 यूरो (लगभग 2.72 लाख रुपये) है
  • ई-बाइक में बैटरी पैक को फ्रेम के अंदर रखा गया है
पॉपुलर फ्रांसीसी स्पोर्ट्स रिटेलर और निर्माता Decathlon ने अपनी मौजूदा इलेक्ट्रिक बाइक लाइनअप में एक नए मॉडल LD 920 को जोड़ा है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी फुल चार्ज रेंज है। कंपनी दावा करती है कि यह ई-बाइक एक फुल चार्ज में करीब 150 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है, जो काफी प्रभावशाली है। हालांकि, कीमत में मामले में यह भारत में मिलने वाले सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर से भी महंगी है। Decathlon पिछले कुछ समय से ई-बाइक के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कंपनी के पोर्टफोलियो में माउंटेन रॉकराइडर, शहरी और लंबी दूरी वाली इलेक्ट्रिक साइकिल शामिल हैं।

InsideEVs के अनुसार, Decathlon ने B'Twin LD 920 E ई-बाइक को लॉन्च किया है। मूल रूप से इसे लंबी दूरी तय करने वालों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसके लिए कंपनी दावा करती है कि ई-बाइक फुल चार्ज में 150 Km चल सकती है। B'Twin LD 920 E की कीमत 2,999 यूरो (लगभग 2.72 लाख रुपये) है।

खासियतों की बात करें, तो ई-बाइक लंबी दूरी के लिए बड़े बैटरी पैक के साथ आती है। इसमें ऑटोमेटिक गियर सिस्टम मिलता है। बेल्जियम स्थित कंपनी E2 Drives के सहयोग के साथ Decathlon ने इसमें दो मोटरों को फिट किया है, जो एडवांस सेंसर के साथ मिलकर पैडलिंग और गियर बदलने में मदद करती हैं।

ई-बाइक में बैटरी पैक को फ्रेम के अंदर रखा गया है, जिससे इसका डिजाइन काफी क्लीन लगता है। जैसा कि हमने बताया ई-बाइक लगभग 94 मील, यानी करीब 150 किलोमीटर तक की प्रभावशाली रेंज का दावा करती है। B'Twin LD 920 E में बिल्ट-इन GPS ट्रैकर मिलता है, जो चोरी होने पर ई-बाइक को ढूंढने में काम आ सकता है। इसके अलावा, एक टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जो स्पीड, बैटरी स्टेटस आदि जानकारी दिखाने का काम करता है। इसमें इको और बूस्ट जैसे मोड भी मिलते हैं। कंपनी ने इसमें फ्रंट लाइट और एक मजबूत रियर रैक भी दिया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Decathlon LD 920 E, Decathlon E Bike
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.