20 मिनट से कम समय में फुल चार्ज होगा आपका इलेक्ट्रिक व्हीकल! Charge Zone ने लॉन्च किया सुपर चार्जिंग स्टेशन

कंपनी का कहना है कि इन स्टेशन्स में 180 किलोवाट डुअल गन चार्जर और 360 किलोवाट पावर कैबिनेट हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2023 18:18 IST
ख़ास बातें
  • स्टेशन्स में 180 किलोवाट डुअल गन चार्जर और 360 किलोवाट पावर कैबिनेट हैं
  • इसमें चार गन 200 एम्पीयर पर 60 किलोवाट की सप्लाई करती हैं
  • कुछ स्टेशनों में स्टेबिलिटी को बढ़ाने के लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं
गुजरात की एक ईवी चार्जिंग कंपनी 'चार्ज जोन' (Charge Zone) ने इलेक्ट्रिक वाहनों के (Electric Vehicles) के लिए अपना 360 किलोवाट सुपर चार्जिंग नेटवर्क लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इन सुपरचार्जर्स को नवंबर में मुंबई से शुरू करके प्रमुख राजमार्गों और शहर के सेंटर पर इंस्टॉल किए जाने की योजना है। इन सुपर फास्ट चार्जिंग स्टेशन की खासियत यह है कि इससे EV को 20 मिनट से भी कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के इच्छुक लोगों के मन में यही डर रहता है कि उन्हें हाइवे पर ऐसे चार्जर्स मिलेंगे या नहीं, जो उनके वाहन को बहुत कम समय में फुल चार्ज कर दे। ऐसे में Charge Zone के नए सुपरचार्जिंग स्टेशन EV मालिकों के इस डर को काफी हद तक खत्म करने में मदद कर सकते हैं।

कंपनी का कहना है कि इन स्टेशन्स में 180 किलोवाट डुअल गन चार्जर और 360 किलोवाट पावर कैबिनेट हैं। इसकी एक अन्य यूएसपी यह है कि इसमें चार गन 200 एम्पीयर पर 60 किलोवाट की सप्लाई करती हैं और एक जन लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए 500 एम्प (डीसी) करंट प्रदान करती है। इसके अलावा, ये सुपरचार्जर AC को DC में कनवर्ट करते हैं, तेजी से चार्जिंग के लिए ईवी बैटरियों को सीधे हाई-पावर डीसी वोल्टेज और करंट सप्लाई करते हैं। 
 

कंपनी ने यह भी बताया है कि कुछ स्टेशनों में स्टेबिलिटी को बढ़ाने के लिए सौर पैनल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Charge Zone के अनुसार, ये सुपरचार्जर लंबी दूरी के परिवहन और शहर-आधारित ईवी की जरूरतों को पूरा करते हैं, जो वाहन की बैटरी क्षमता के आधार पर 15 से 20 मिनट का अनुमानित चार्जिंग समय प्रदान करते हैं। कंपनी का लक्ष्य देश भर में 150 से अधिक सुपरचार्जर स्थापित करना है।
Advertisement

मार्च 2023 तक, चार्ज जोन नेटवर्क के पास 37 शहरों में 1,600 ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर 3,200 से अधिक चार्जिंग पॉइंट थे, जो 10,000 किलोमीटर से अधिक राजमार्गों को कवर करते थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.