सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर चलने वाली Bzen Vienna ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Bzen Vienna इलेक्ट्रिक साइकल में 252Wh बैटरी लगी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2023 13:26 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक साइकल में 70 किलोमीटर रेंज का दावा किया गया है।
  • साइकल में तीन कलर दिए गए हैं।
  • इलेक्ट्रिक साइकल में 252Wh बैटरी लगी है।

Bzen Vienna इलेक्ट्रिक साइकल में ब्लैक, व्हाइट और कॉपर कलर मिलते हैं।

Photo Credit: Bzen

Bzen कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक साइकल Vienna को लॉन्च किया है। यह देखने में स्टाइलिश है और साथ ही वजन में हल्की भी है। इलेक्ट्रिक साइकल में 70 किलोमीटर रेंज का दावा किया गया है। यानी कि एक बार चार्ज करने पर इसे 70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक साइकल शहरी क्षेत्र के लिहाज से डिजाइन की गई है। इसका डिजाइन ऐसा है जो पारंपरिक साइकलों और आजकल आने वाली इलेक्ट्रिक साइकलों का मिला जुला रूप पेश करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स। 
 

Bzen Vienna e-bike price

Bzen Vienna e-bike को कंपनी ने €3,199 (लगभग 2 लाख 81 हजार रुपये) की कीमत में पेश किया है। साइकल में तीन कलर दिए गए हैं। जिसमें ब्लैक, व्हाइट और कॉपर कलर शामिल है। वर्तमान में इसे यूरोपीय मार्केट में ही उपलब्ध करवाया गया है। 
Advertisement
 

Bzen Vienna e-bike Features

बीजेन विएना ई बाइक के फीचर्स की बात करें तो Bzen Vienna इलेक्ट्रिक साइकल में 252Wh बैटरी लगी है। इसके लिए सिंगल चार्ज में 70 किलोमीटर रेंज होने का दावा किया गया है। यह साइकल 17 किलोग्राम वजन की है। यानी कि वजन में काफी हल्की है, और डिजाइन में आकर्षक है। इसमें लो फ्रेम डिजाइन दिया गया है। 4.11 फीट से लेकर 5.9 फीट के यूजर्स के लिए यह उपयुक्त है। इसमें रियर हब मोटर लगी है, जो कि 250W की पावर, और 45Nm टॉर्क पैदा करती है। 

ड्राइवट्रेन के लिए कंपनी ने दो ऑप्शन दिए हैं। एक में 9-स्पीड शीमानो ड्राइवट्रेन मिलता है, दूसरे विकल्प में गेट्स कार्बन ड्राइव बेल्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसकी सीट काफी आरामदायक है और यह लम्बी राइड्स पर ले जाई जा सकती है। ईलेक्ट्रिक बाइक में हाइड्रॉलिक ब्रेक्स लगे हैं। यह पंक्चर रसिस्टेंट टायर के साथ आती है, यानी आसानी से पंक्चर जैसी समस्या इसमें नहीं आएगी। जैसा कि पहले बताया गया है, इसे शहरी राइड्स के लिए डिजाइन किया गया है, सस्पेंशन न होने की वजह से इसे ऑफ रोड चलाना आरामदायक नहीं होगा। इसके रियर में एक लग्गेज रैक भी मिलता है जो 27 किलोग्राम तक वजन को लोड कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bzen Vienna electric cycle

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  4. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  9. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  10. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.