चीन की BYD Seagull इलेक्ट्रिक कार आई नजर, क्या कुछ है खास, जानें कीमत

Seagull में एक स्लोप्ड बोनट लाइन और विंडस्क्रीन मिलती है। इसमें निचले हिस्से में प्लास्टिक ट्रिम और रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है। इसका एक्सटीरियर क्लीन और शानदार लगता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 10:54 IST
ख़ास बातें
  • BYD Seagull की कीमत 60,000 युआन यानी कि (7,22,233 रुपये) है।
  • BYD EV को महिला ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
  • BYD Seagull, BYD Dolphin से करीब 345mm छोटी और 55mm स्लिमर भी है।

BYD Seagull में 30.7kWh तक बैटरी हो सकती है।

Photo Credit: BYD

BYD Seagull EV चीन में देखी गई है। नई BYD EV को खासतौर पर महिला ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जिसमें क्यूट पिंक डिजाइन है। Seagull एक 4 डोर वाली इलेक्ट्रिक कार है जो कि अप्रैल 2023 में एंट्री करेगी।
 

BYD Seagull की कीमत


कीमत की बात करें तो BYD Seagull की कीमत 60,000 युआन यानी कि (7,22,233 रुपये) और 100,000 युआन यानी कि (12,03,665रुपये) के बीच होगी। BYD Seagull अप्रैल 2023 में चीन में रिलीज होगी। ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

BYD Seagull का डिजाइन


Gizmochina के मुताबिक, Seagull इलेक्ट्रिक कार में एक स्लोप्ड बोनट लाइन और विंडस्क्रीन मिलती है। इसमें निचले हिस्से में प्लास्टिक ट्रिम और रूफ स्पॉइलर भी दिया गया है। इसका एक्सटीरियर क्लीन और शानदार लगता है। EV के फ्रंट एंड में दो ट्रैपेज शेप्ड हेडलाइट्स और एयर वेंट्स जैसे बम्पर है।

BYD Seagull को यांगवांग यूबी समेत कई जगहों पर देखा गया है। BYD Dolphin एक दूसरी BYD EV है जो Seagull के जैसे पिंक कलर के साथ आती है। इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर में भी पिंक कलर का डिजाइन होगा जो कि डॉल्फिन जैसा है। ऐसी उम्मीद है कि सीगल डॉल्फिन के लिए मौजूद कुछ बॉडी कलर ऑप्शन के साथ आएगी। BYD डॉल्फिन 2023 में चीज येलो, एटलांटिस ग्रे, डेलन ब्लैक, टेरो पर्पल और व्हाइट कलर वेरिएंट हैं।

Seagull में एक फ्लोटिंग सेंट्रल कंट्रोल स्क्रीन और एक कॉम्पैक्ट इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। मेन स्क्रीन के नीचे एक स्पेशल फोन पैड मौजूद है और कुछ फिजिकल बटन हैं। सीगल के इंटीरियर में एक छिपा हुआ कम्पार्टमेंट और ड्यूल कप होल्डर हैं।
Advertisement

BYD Seagull, BYD Dolphin से करीब 345mm छोटी और 55mm स्लिमर भी है। इसकी LFP बैटरी की कैपेसिटी की जानकारी नहीं है। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि Seagull की बैटरी 30.7kWh तक की हो सकती है। EV की इलेक्ट्रिक मोटर को 55kW तक पावर प्रदान कर सकती है। हालांकि अभी कुछ मुख्य परफॉर्मेंस नंबर्स का पता नहीं है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.