फेस्टिव सीजन में इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40 हजार का डिस्काउंट, Ola S1 X खरीदें 50 हजार से भी सस्ता

फेस्टिव सीजन में ऑफर के हत Ola S1 X का 2kWh वेरिएंट अब सिर्फ 49,999 रुपये में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 17:01 IST
ख़ास बातें
  • TVS भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर शानदार ऑफर की पेशकश कर रहा है।
  • Ather 450 पर 25,000 रुपये के लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।
  • Ola S1 X का 2kWh वेरिएंट ऑफर के तहत 49,999 रुपये में उपलब्ध है।

VIDA V1 Pro सिंगल चार्ज में 165KM चलता है।

Photo Credit: VIDA

अगर आपका बजट सिर्फ 50 हजार रुपये है और आप अपने लिए कोई नया ई-स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां Ola पर इस वक्त Biggest Ola Season Sale (BOSS) चल रही है, जिसमें स्कूटर्स पर जमकर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ओला के अलावा TVS, Ather  और Hero Motocorp के VIDA पर भी डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।


Ola S1 X Offers


इस ऑफर के तहत Ola S1 X का 2kWh वेरिएंट अब सिर्फ 49,999 रुपये में उपलब्ध है, हालांकि यह ऑफर सीमित स्टॉक पर है। ओला ने 40,000 रुपये तक के फेस्टिवल बेनिफिट्स भी पेश किए हैं, जिसमें डिस्काउंट, फ्री अपग्रेड और विशेष डील्स शामिल हैं। इच्छुक खरीदार S1 पोर्टफोलियो पर 25 हजार रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसमें S1 X 2kWh मॉडल पर 25,000 रुपये की फ्लैट कटौती है और अन्य S1 वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक की छूट शामिल। कंपनी फेस्टिव बंडल के तौर पर 8 साल या 80 हजार किमी की बैटरी वारंटी, जिसकी कीमत 7,000 रुपये है और मुफ्त हाइपरचार्जिंग क्रेडिट भी दे रही है।


Advertisement
TVS iQUBE Offers


फेस्टिव सीजन के मौके पर TVS भी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पर शानदार ऑफर की पेशकश कर रहा है। TVS iQUBE 2.2kWh पर 17 हजार रुपये कैशबैक मिल रहा है। वहीं TVS iQUBE S पर फ्री एक्सटेंड वारंटी मिल रही है, जिसमें 5 साल या 70,000 किमी पर लागू होती है। इसके अलावा TVS iQUBE 3.4kWh पर 20,000 रुपये कैशबैक दिया जा रहा है। 


Ather 450 Offers


Ather फेस्टिव सीजन पर अपने दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450 पर 25,000 रुपये के लाभ प्रदान कर रहा है। फेस्टिव बेनिफिट्स में 5,000 रुपये फ्लैट छूट शामिल है। वहीं 10 हजार रुपये तक कैशबैक क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर मिल रहा है। साथ में एथर ग्रिड चार्जिंग 1 साल के लिए फ्री मिल रही है। Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ फ्री 8 साल के लिए एक्सटेंडेड वारंटी प्रदान कर रहा है।


Advertisement
VIDA V1 Pro Offers


Hero Motocorp अपने ईवी ब्रांड Vida के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Plus और V1 Pro पर नवरात्रि ऑफर के तहत 40,000 रुपये का फायदे प्रदान कर रहा है। अब इन इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल को ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भी खरीदा जा सकता है, जहां फेस्टिव ऑफर के तहत सभी बैंकों के कार्ड से फ्लैट 35,500 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.