क्‍या है एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल? सेना ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर किया ट्रायल

Anti-Tank Guided Missile : इस एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की रेंज 75 से 4 हजार मीटर है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2024 21:47 IST
ख़ास बातें
  • 17 हजार फीट की ऊंचाई पर ATGMs का हुआ ट्रायल
  • इस मिसाइल को कठिन से कठिन इलाकों में ले जाया जा सकता है
  • सिर्फ 19 सेकंड में अपने टार्गेट को कर देती है बर्बाद

यह मिसाइल सिर्फ 19 सेकंड में यह अपने मैक्सिमम टार्गेट तक पहुंचकर उसे बर्बाद कर सकती है।

Photo Credit: @prodefgau

Anti-Tank Guided Missile : भारतीय सेना ने एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGMs) का सफल ट्रायल किया है। यह ट्रायल सिक्किम में समुद्र तल से 17 हजार फीट की ऊंचाई पर किया गया है, जोकि चीन बॉर्डर के एकदम करीब है। डिफेंस पीआरओ, गुवाहाटी की ए‍क प्रेस रिलीज बताती है कि भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर ने गुरुवार को एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों की फायरिंग समेत एक ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज आयोजित की। इसमें पूर्वी कमान की मशीनाइज्‍ड और इन्‍फ्रेंट्री यूनिट्स ने हिस्‍सा लिया।  

बताया गया है कि अभ्‍यास के दौरान युद्ध के मैदान की स्थितियों को दर्शाते हुए मूविंग और स्थिर टार्गेट्स पर लाइव फायरिंग की गई। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, जिस मिसाइल को इस्‍तेमाल किया गया, उसका नाम कॉनकर्स एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, मिसाइल को बनाने का लाइसेंस बीडीएल के पास है। यह डील रूस के साथ हुई है और मिसाइल को भारत में बनाया जाता है। दावा है कि मिसाइल की मदद से किसी भी टैंक या बख्‍तरबंद गाड़ी को उड़ाया जा सकता है। मजबूत से मजबूत टैंक को यह मिसाइल मिनटों में चकनाचूर कर सकती है। 
 

आर्मी ने मिसाइल ट्रायल का वीडियो भी जारी किया है। उसमें देखा जा सकता है कि वीकल के अलावा स्‍टैंड पर लगाकर इस्‍तेमाल किया जा रहा है। आजतक की रिपोर्ट कहती है कि कॉनकर्स एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल की रेंज 75 से 4 हजार मीटर है। सिर्फ 19 सेकंड में यह अपने मैक्सिमम टार्गेट तक पहुंचकर उसे बर्बाद कर सकती है। इतनी स्‍पीड में दुश्‍मन को संभलने का मौका नहीं मिलता है। 

सबसे अहम बात कि इसका वजन बहुत ज्‍यादा नहीं है। यह करीब 15 किलो की है और लॉन्‍च पोस्‍ट को जोड़ने पर साढ़े 22 किलो की हो जाती है। भारत की यह मिसाइल चीन को सीधा संदेश हो सकती है कि बॉर्डर पर भारतीय सेना पूरी मुस्‍तैदी से तैयार है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.