Zimbabwe भी बढ़ रहा Bitcoin अपनाने की ओर, प्राइवेट कंपनियों से चल रही है बातचीत

देश में Bitcoin को अपनाने को लेकर प्राइवेट सेक्‍टर के लोगों और कंपनियों के सुझाव मंगाए गए हैं।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 17:13 IST
ख़ास बातें
  • जि‍म्बाब्वे सरकार जि‍म्बाब्वे डॉलर के साथ-साथ बिटकॉइन को अपना सकती है
  • सरकार अभी क्रिप्टोकरेंसी ठीक से समझने की कोशिश कर रही है
  • जि‍म्बाबे के क्रिप्टोकरेंसी अपनाने की खबरों ने ट्विटर पर चर्चा बढ़ा दी है

अमेरिका, भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों की सरकारें भी क्रिप्टोकरेंसी को रेग्‍युलेट करने पर विचार कर रही हैं

जि‍म्बाब्वे की सरकार भी बिटकॉइन को कानूनी मान्‍यता देने की ओर आगे बढ़ रही है। खबरें हैं क‍ि जि‍म्बाब्वे सरकार जि‍म्बाब्वे डॉलर के साथ-साथ बिटकॉइन को भी लीगल पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में अपनाने पर विचार कर रही है। इस दक्षिण अफ्रीकी देश में ई-गवर्नमेंट टेक्‍नॉलजी के प्रमुख चार्ल्स वेक्वेट ने खुलासा किया है कि प्राइवेट सेक्‍टर के प्‍लेयर्स के साथ बिटकॉइन पेमेंट को लीगल बनाने पर चर्चा चल रही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि जिम्बाब्वे सरकार इस विषय पर कब तक अंतिम फैसला ले सकती है।

Wekwete के अनुसार, सरकार को डर है कि कुख्यात लोग मनी लॉन्ड्रिंग को आसान बनाने और अन्य अवैध गतिविधियों को फंड देने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का गलत इस्‍तेमाल कर सकते हैं, जिसका पता लगाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

जिम्बाब्वे के समाचार पोर्टल Bulawayo24 की एक रिपोर्ट में टॉप अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि सरकार अभी इसे (क्रिप्टोकरेंसी) ठीक से समझने की कोशिश कर रही है। उन्‍होंने कहा है कि हम इसके इम्प्लिकेशन समझने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि बॉर्डर पार से पैसों की आवाजाही, मनी लॉन्ड्रिंग समेत बहुत सी चीजों के बारे में आशंकाएं हैं। देश में बिटकॉइन को अपनाने को लेकर प्राइवेट सेक्‍टर के लोगों और कंपनियों के सुझाव मंगाए गए हैं।

इस साल की शुरुआत में अल साल्वाडोर बिटकॉइन को लीगल बनाने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था। अब जिम्बाब्वे के अल सल्वाडोर की राह पर चलने और क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने की खबरों ने ट्विटर पर भी चर्चाओं को तेज कर दिया है।
Advertisement
 
 
हाल के दिनों में दुनिया भर में क्रिप्टो कल्‍चर का विस्‍तार देखा गया है। अमेरिका, भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों की सरकारें क्रिप्टो स्पेस को रेग्‍युलेट करने पर काम कर रही हैं। कई इंटरनैशनल कंपनियां भी इस कल्‍चर को स्‍वीकार कर रही हैं।
Advertisement

मार्केट रिसर्च ट्रैकर, कॉइनगेको के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो मार्केट का ओवरऑल वैल्‍यूएशन $3.007 ट्रिलियन (लगभग 2,22,79,296 करोड़ रुपये) के मार्क पर पहुंच रहा है।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.