Crypto मार्केट तेजी से हो रही क्रैश! देशों की सरकारों का सख्त रवैया है वजह?

केवल पिछले 24 घंटों में ही Terra की कीमत में 96 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मई 2022 12:17 IST
ख़ास बातें
  • सरकारें क्रिप्टो को अर्थव्यवस्था और सेफ्टी के लिहाज से मान रहीं खतरा
  • मार्केट कैप के गिरते स्तर ने निवेशकों की चिंता को बढ़ा दिया है
  • विश्वभर में क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने की कवायद चल रही है

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन पिछले 7 दिनों में रिकॉर्ड स्तर तक नीचे गिर चुकी है

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट गिरावट के बड़े भंवर में गोते लगा रही है। टॉप डिजिटल टोकनों की कीमतें औंधे मुंह गिरने लगी हैं। पिछले 48 घंटों में टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं और मार्केट कैपिटलाइजेशन के नए स्तर ने निवेशकों की चिंता को बढ़ा दिया है। 

कुछ दिन पहले तक जहां एक डिजिटल टोकन टॉप ग्रोथ करने वाले क्रिप्टो में शुमार था, अब कई ऐसे टोकन फिसल कर कई पायदान नीचे चले गए हैं। CoinMarketCap के आंकड़ें बताते हैं कि Terra (LUNA), जो कुछ दिन पहले टॉप क्रिप्टोकरेंसी में शामिल था, अब रैंकिंग में गिरकर 59वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले 7 दिनों में इसने अपनी वैल्यू का 99 प्रतिशत हिस्सा खो दिया है। केवल पिछले 24 घंटों में ही Terra की कीमत में 96 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। 
Advertisement
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन भी पिछले 7 दिनों में रिकॉर्ड स्तर तक नीचे गिर चुकी है और गिरावट का ये सिलसिला अभी थमता नहीं दिख रहा। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर पर बिटकॉइन हिस्ट्री कहती है कि पिछले 7 दिनों में बिटकॉइन की कीमत में 28 प्रतिशत की कमी आ चुकी है। TerraUSD (UST) पिछले 7 दिनों में 32 प्रतिशत नीचे आ चुका है। वहीं, बात पिछले 24 घंटों की करें तो UST डिजिटल करेंसी की कीमत में 18 प्रतिशत की कमी आ गई है। 

इस बीच, Zerodh के को-फाउंडर नितिन कमात ने Coinbase Global से भारतीय निवेशकों को एक ट्वीट के जरिए सावधान किया है। कमात ने कहा कि कॉइनबेस की 2022 की पहली तिमाही में पिछले साल के मुकाबले रिवेन्यू इस बार 27 फीसदी कम रहा है और कंपनी को 43 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। ट्विटर पर पोस्ट के जरिए निवेशकों को सावधान करते हुए उन्होंने कहा कि कॉइनबेस अगर दिवालिया होती है तो निवेशकों के एसेट्स खतरे में पड़ सकते हैं। यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई गिरावट के बड़ी लहर से निवेशक पहले ही जूझ रहे हैं। 

Advertisement
क्रिप्टोकरेंसी में इतनी बड़ी गिरावट का कारण क्या हो सकता है? एक्सपर्ट्स का कहना है कि विश्वभर में क्रिप्टोकरेंसी को रेगुलेट करने की कवायद चल रही है। कुछ देशों ने इसे लीगल टेंडर के रूप में भी घोषित किया है जिनमें अल सल्वाडोर का नाम सबसे पहले आता है। अल सल्वाडोर के इस कदम के बारे में पिछले दिनों अपडेट आया था कि देश में बिटकॉइन को लीगल टेंडर घोषित करना फायदेमंद साबित होता नहीं दिख रहा है और लोग क्रिप्टोकरेंसी में ट्रांजैक्शंस को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। 

मार्केट के जानकार इस गिरावट का कारण देशों की सरकार द्वारा क्रिप्टोकरेंसी के लिए नकारात्मक भावना को मान रहे हैं। ग्लोबल लेवल पर अधिकतर देशों की सरकारें क्रिप्टो को अर्थव्यवस्था और सेफ्टी के लिहाज से खतरा मान रही हैं। ऐसा ही रुख भारतीय सरकार की ओर से भी अपनाया जाता दिख रहा है। 2022 के बजट में क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली आय पर 30 प्रतिशत टैक्स लगाने का प्रावधान भारत में है। इसके बाद अब खबर है कि जीएसटी परिषद भी क्रिप्टोकरेंसी पर 28 प्रतिशत टैक्स लगा सकती है। यह उतना ही टैक्स है जितना कि कसीनो, सट्टेबाजी और लॉटरी पर लिया जाता है। इसी कारण निवेशकों को क्रिप्टो में पैसा लगाना अब फायदे का सौदा नहीं लग रहा और वे एसेट्स को बेच रहे हैं जिससे मार्केट में लगातार गिरावट देखी जा रही है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  2. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  2. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  3. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  4. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  5. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
  7. Huawei Mate X8 की पहली झलक आई सामने, 16GB रैम के साथ होंगे धांसू फीचर्स!
  8. Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
  9. AOC ने लॉन्च किया सस्ता गेमिंग मॉनिटर, 275Hz रिफ्रेश रेट के साथ, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.