WazirX के 'BUIDL With WazirX' प्रोग्राम से आप बना सकेंगे खुद का क्रिप्टो एक्सचेंज

WazirX इस प्रोग्राम के जरिए उद्यमियों की KYC और AML अनुपालन से जुड़े पेचीदा औपचारिकताओं से निपटने में भी मदद करेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 फरवरी 2022 21:19 IST
ख़ास बातें
  • API जारी करके उद्यमियों को विभिन्न टूल्स और क्षमताएं प्रदान करेगा WazirX
  • उद्यमियों को इच्छुक पूंजीपतियों से जोड़कर फंडिंग लेने में भी मदद करेगा
  • तकनीकी सपोर्ट के साथ-साथ कई पेचीदा औपचारिकताओं में भी मदद मिलेगी

WazirX के इस प्रोग्राम के जरिए KYC और AML अनुपालन से जुड़े पेचीदा औपचारिकताओं से निपटने में भी मदद करेगी।

WazirX जल्द एक खास प्रोग्राम BUIDL With WazirX लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जो उद्यमियों को अपना खुद का क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बनाने की सुविधा देगा। सबसे पॉपुलर भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज में से एक WazirX का कहना है कि कंपनी का लक्ष्य इच्छुक क्रिप्टो उद्यमियों को उसके मकसद में सपोर्ट करना है, और कंपनी अपने API जारी करके उद्यमियों को विभिन्न टूल्स और क्षमताएं प्रदान करेगी, जिससे उन्हें 300 से अधिक ट्रेडिंग पेयर्स तक पहुंच प्राप्त होगी।

WazirX ने बताया है BUIDL With WazirX में 'BUILD' से कंपनी का मतलब BUILD (निर्माण) है। कंपनी का कहना है कि इस प्रोग्राम का मकसद क्रिप्टो उद्यमियों को उनके लक्ष्य की ओर सफलता से बढ़ने में मदद करना है। कंपनी अपने API के जरिए उद्यमियों को विभिन्न टूल्स और क्षमताएं तो प्रदान करेगी ही, और साथ ही उकनी प्रोडक्ट मॉड्यूल्स डेवलप करने के लिए तकनीकी सहायता और गाइडेंस के साथ-साथ KYC और AML अनुपालन से जुड़े पेचीदा औपचारिकताओं से निपटने में भी मदद करेगी।

इसके अलावा, WazirX इन नए उद्यमियों को निवेश करने के इच्छुक पूंजीपतियों से जोड़कर फंडिंग प्राप्त करने में भी मदद करेगा। फंडिंग दिलाने के लिए कंपनी ने कुछ वेंचर कैपिटल फंड्स के साथ भागीदारी भी की है।

BUIDL With WazirX के लॉन्च पर WazirX के सह-संस्थापक और सीओओ सिद्धार्थ मेनन ने कहा (अनुवादिच) “एक्सचेंज बनाने में बहुत मेहनत लगती है। हमने क्रिप्टो उद्यमियों की उस भावी पीढ़ी के लिए रास्ता बनाने के लक्ष्य के साथ प्रोग्राम की शुरुआत की है, जो वज़ीरएक्स की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करके अपना खुद का एक्सचेंज शुरू करना चाहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि " कंपनी का लक्ष्य भारतीय मार्केट में जितना संभव हो उतना प्रभावी ढंग से कम सर्विस वाले क्षेत्रों को कवर करने के लिए इकोसिस्टम का विस्तार करना है। हम उम्मीद करते हैं कि प्रतिभाशाली उद्यमियों इस प्रोग्राम का इस्तेमाल एक स्प्रिंगबोर्ड के रूप में करेंगे, ताकि वे चुनौतियों को हल करने और देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्वयं के बिजनेस तैयार कर सकें।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WazirX, BUIDL WIth WazirX
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  3. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  4. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  5. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  7. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  10. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.