दुबई में हेडक्वार्टर शिफ्ट नहीं कर रहा क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX 

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से यह संकेत मिला था कि WazirX के फाउंडर्स Nischal Shetty और Siddharth Menon विदेश चले गए हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2022 17:29 IST
ख़ास बातें
  • दुबई में क्रिप्टो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए कानून लागू किए गए हैं
  • क्रिप्टो एक्सचेंज Binance भी दुबई में ऑफिस खोल रहा है
  • WazirX का हेडक्वार्टर मुंबई में है

बहुत सी बड़ी फर्में UAE के दुबई और अबु धाबी जैसे रीजंस में अपने ऑफिस खोल रही हैं

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX ने स्पष्ट किया है कि उसका हेडक्वार्टर मुंबई में है और इसी शहर में रहेगा। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स से यह संकेत मिला था कि WazirX के फाउंडर्स Nischal Shetty और Siddharth Menon विदेश चले गए हैं। इन अटकलों का कारण देश में वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर लागू किए गए टैक्स कानून और इनसे एक्सचेंज के बिजनेस पर असर पड़ने की आशंका था। WazirX ने ऐसी अटकलों को गलत करार दिया है। 

WazirX से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ने Gadgets 360 को बताया, "फर्म के फाउंडर्स ट्रैवल करते रहते हैं लेकिन WazirX को दुबई शिफ्ट नहीं किया गया है। हमारा हेडक्वार्टर भारत में है और यहीं रहेगा।" WazirX की शुरुआत लगभग चार वर्ष पहले हुई थी। एक्सचेंज ने अपने स्टाफ को कहीं से भी काम करने का विकल्प दिया है। WazirX ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि उसके कर्मचारी 70 से अधिक लोकेशंस से काम कर रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि एक्सचेंज के दोनों फाउंडर्स अपने परिवार के साथ दुबई शिफ्ट हो गए हैं। दुबई में हाल ही में क्रिप्टो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कानून लागू किए गए थे। इससे यह संकेत मिला था कि WazirX जल्द अपना बेस संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शिफ्ट कर सकता है। 

बहुत सी बड़ी फर्में UAE के दुबई और अबु धाबी जैसे रीजंस में अपने ऑफिस खोल रही हैं। इनमें क्रिप्टो एक्सचेंज Binance भी शामिल है। हालांकि, WazirX के एग्जिक्यूटिव ने फाउंडर्स के निवास की जगह के बारे में टिप्पणी करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि इससे एक्सचेंज पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता।

UAE के प्रधानमंत्री Sheikh Mohammed bin Rashid Al Maktoum ने पिछले महीने वर्चुअल एसेट्स के लिए एक बिल पर हस्ताक्षर कर कानून बनाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो सेगमेंट पर नियंत्रण के लिए वर्चुअल एसेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ( VARA) बनाई गई थी। नए कानून का उल्लंघन करने वालों को सजा देने का अधिकार भी VARA के पास है। यह उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के अलावा और उनके कारोबार को बंद कर सकती है। दुबई के निवासियों को क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज में शामिल होने से पहले  VARA के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा क्रिप्टो एक्सचेंज जैसे वर्चुअल एसेट्स से जुड़े कारोबारों को भी VARA को डिटेल्स देनी होंगी। दुबई में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े कानून को लागू करने का उद्देश्य इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स को लागू करना और इस इंडस्ट्री को बढ़ाना है। इससे क्रिप्टो इनवेस्टर्स के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता को भी पक्का किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Dubai, WazirX, Digital, Law, UAE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
  2. Xiaomi 17T फोन का प्राइस फिर लीक, 12GB रैम, 50MP ट्रिपल कैमरा समेत 4 जून को है लॉन्च!
  3. ChatGPT बनेगा आपका बैंक अकाउंट मैनेजर! खर्चे, और बचत का रखेगा हिसाब, आए कमाल के फीचर्स
  4. Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च होगा 50MP के 4 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  5. हवाई जहाज जितने बड़े 2 एस्टरॉयड आज आ रहे पृथ्वी के पास!
  6. 15 सेकेंड में कूलिंग करता है Xiaomi का नया AC, 3 हॉर्सपावर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 35 हजार सस्ता मिल रहा Nothing का ये धांसू फोन, 50MP के 3 कैमरा, सबसे गजब डील
  8. Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
  9. iPhone 18 Pro चार रंगों में आएगा! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा
  10. सबसे सस्ता! Vodafone Idea दे रही 365 दिनों तक 30GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट वाले धांसू प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.