यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशंस के लिए लॉन्च की वेबसाइट

"Aid for Ukraine" वेबसाइट पर यूजर्स बिटकॉइन और ether सहित 10 क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन दे सकते हैं

विज्ञापन
अपडेटेड: 16 मार्च 2022 15:14 IST
ख़ास बातें
  • इस वेबसाइट में यूक्रेन के क्रिप्टो एक्सचेंज Kuna की भी हिस्सेदारी है
  • बहामास का एक्सचेंज FTX डोनेट किए गए फंड को डॉलर में कन्वर्ट करेगा
  • इस फंड को नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन के पास भेजा जाएगा

यूक्रेन की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन देने की अपील भी की थी

रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन लेने के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। इसके लिए क्रिप्टो फर्मों FTX और Everstake के साथ पार्टनरशिप की गई है। इस साइट के जरिए मिलने वाली डोनेशंस यूक्रेन के सेंट्रल बैंक के पास जाएंगी। इस वेबसाइट पर बाद में नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) के जरिए डोनेशन देने की सुविधा को भी जोड़ा जाएगा।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, "Aid for Ukraine" वेबसाइट पर यूजर्स बिटकॉइन और  ether सहित 10 क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन दे सकते हैं। यूक्रेन के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के डिप्टी मिनिस्टर, Oleksandre Borniakov ने एक बयान में कहा, "यूक्रेन की सुरक्षा में क्रिप्टोकरेंसीज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।" 
Advertisement

यूक्रेन की बड़ी क्रिप्टो फर्मों में शामिल Everstake अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में डोनेशन देने की सुविधा भी जोड़ेगी। बहामास का एक्सचेंज FTX डोनेट किए गए फंड को डॉलर में कन्वर्ट करेगा और फिर इसे नेशनल बैंक ऑफ यूक्रेन को भेजा जाएगा। इस वेबसाइट में यूक्रेन के क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Kuna की भी हिस्सेदारी है। एक ट्रैकर से पता चलता है कि इस वेबसाइट पर मंगलवार तक लगभग 4.8 करोड़ डॉलर जुटाए गए थे। वेबसाइट के जरिए 20 करोड़ डॉलर (लगभग 1,527 करोड़ रुपये) जुटाने का लक्ष्य है। इस फंड का इस्तेमाल यूक्रेन की सेना के साथ ही नागरिकों की मदद के लिए होगा। 

क्रिप्टोकरेंसी से मिलने वाली डोनेशन का इस्तेमाल यूक्रेन फूड और ईंधन जैसी चीजों को खरीदने के लिए भी कर रहा है। इस फंड से सैनिकों के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट और नाइट विजन गॉगल्स जैसे सैन्य उपकरण भी खरीदे जा रहे हैं। लंबे समय से जारी भू राजनीतिक विवाद के चलते रूस ने पिछले महीने यूक्रेन पर हमला किया था और तब से दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। यूक्रेन ने इस महीने की शुरुआत में क्रिप्टो में डोनेशन स्वीकार करना शुरू किया था। इससे पहले यूक्रेन की सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी में डोनेशन देने की अपील भी की थी। इसके बाद से यूक्रेन को क्रिप्टोकरेंसी में मिलने वाली डोनेशन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यूक्रेन का एक गैर सरकारी संगठन भी बिटकॉइन में डोनेशन को स्‍वीकार करता है। यह मदद यूक्रेन की सेना को भेजी जाती है। इस संगठन को पिछले वर्ष बिटकॉइन में काफी डोनेशन मिली थी। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Russia, Ether, Fund, Ukraine, Donation, Government
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.