अब Twitter के कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगी क्रिप्टोकरेंसी में पमेंट, Stripe के साथ की भागीदारी

ट्विटर सबसे पहले यह सर्विस ट्विटर यूएस के कुछ क्रिएटर्स से शुरू करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2022 20:16 IST
ख़ास बातें
  • शुरू में क्रिएटर्स को डिजिटल टोकन यूएसडी कॉइन के रूप में पेमेंट दी जाएगी।
  • USD Coin अमेरिकी डॉलर से जुड़ा ही एक कॉइन है।
  • ट्विटर सबसे पहले यह सर्विस ट्विटर यूएस के कुछ क्रिएटर्स से शुरू करेगा।

प्लेटफॉर्म ने कहा है कि वह पेमेंट की शुरूआत यूएसडी कॉइन (USD Coin) से करेगा।

Twitter ने कंटेंट क्रिएटर्स को क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट करने की घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब इस पर कंटेंट बनाने वाले लोगों को उनकी कमाई का भुगतान डिजिटल करेंसी में करेगा। इसके लिए कंपनी पायलेट पेआउट लॉन्च करने जा रही है जिसके लिए इसने ऑनलाइन पेमेंट दिग्गज Stripe के साथ हाथ मिलाया है। Stripe ने इसके लिए एक बयान जारी कर जानकारी दी है। बयान में प्लेटफॉर्म ने कहा है कि अब वह अपने सैलर्स, फ्रीलांसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को पैसे का भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में करेगा। 

Stripe ने एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। प्लेटफॉर्म ने कहा है कि वह पेमेंट की शुरूआत यूएसडी कॉइन (USD Coin) से करेगा। यानि कि शुरू में क्रिएटर्स को डिजिटल टोकन यूएसडी कॉइन के रूप में पेमेंट दी जाएगी। USD Coin अमेरिकी डॉलर से जुड़ा ही एक कॉइन है जो स्टेबल कॉइन्स की गिनती में आता है। Twitter और Stripe के बीच हुई इस भागीदारी को लेकर सोशल मीडिया साइट ने कहा है कि इस सर्विस का इस्तेमाल वह टिकट वाली जगहों और सुपर फॉलोअर्स से होने वाली कमाई की पेमेंट करने में करेगा। 

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्विटर सबसे पहले यह सर्विस ट्विटर यूएस के कुछ क्रिएटर्स से शुरू करेगा। Twitter पर क्रिएटर्स के प्रोडक्ट लीड एस्थर क्रॉफर्ड ने कहा कि हम उन क्रिएटर्स पर फोकस करने जा रहे हैं जो लगातार अपने फॉलोअर्स के साथ बातचीत जारी रख रहे हैं और पैसे कमाते हैं और उनके साथ नए तरीके से कनेक्ट होने की कोशिश करते हैं। यानि ऐेसे क्रिएटर जो अपने फॉलोअर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट उपलब्ध करवाते हैं और बदल में उन्हें पैसा मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि स्ट्राइप के माध्यम से हम क्रिएटर्स को क्रिप्टो पेमेंट की पेशकश करने की शुरुआत करने जा रहे हैं जिसके लिए हम लोग काफी एक्साइटेड हैं। क्रिएटर्स के पास अब पेमेंट पाने के एक से अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। 

कंपनी ने कहा कि Stripe Connect पेमेंट सिस्टम का इस्तेमाल 70 से अधिक देशों में पैसे भेजने के लिए किया जाता है। फाइनेंशिअल टेक्नोलॉजी फर्म ने कहा कि वह भविष्य में और अधिक पार्टनर के साथ जुड़ेगी। और अधिक देशों में पेमेंट सिस्टम का विस्तार करेगी। इसमें समय समय पर अन्य क्रिप्टोकरेंसीज को जोड़ने का काम भी साथ-साथ होता रहेगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.