Twitter में जुड़ा Ethereum वॉलेट सपोर्ट, क्रिप्टोकरंसी में मिल सकेगी टिप

Twitter की नई टिपिंग पॉलिसी के अनुसार, जो यूज़र्स इससे सहमत हैं, वे "किसी के बिटकॉइन या इथेरियम एड्रेस को कॉपी कर सकते हैं और उस एड्रेस को अपने किसी भी वॉलेट में पेस्ट कर सकते हैं।"

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 17 फरवरी 2022 22:14 IST
ख़ास बातें
  • Tip Jar फीचर में Paytm को भी पेमेंट ऑप्शन के रूप में जोड़ा गया
  • Venmo, Razorpay या Cash App को भी करता है सपोर्ट
  • पिछले महीने Bitcoin वॉलेट को भी जोड़ा था

Twitter ने अपने प्लेटफॉर्म पर Paytm पेमेंट सपोर्ट भी जोड़ा है

Twitter ने एक-दूसरे को टिप्स भेजने और सपोर्ट दिखाने के लिए यूज़र्स को प्लेटफॉर्म पर इथेरियम (Ethereum) एड्रेस जोड़ने देने का फैसला लिया है। हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपने 'Tip Jar' फीचर में बिटकॉइन (Bitcoin) पेमेंट जोड़ा था। रिवर्स इंजीनियरिंग एक्सपर्ट जेन मनचुन वोंग (Jane Manchun Wong) ने नवंबर में बताया था कि ट्विटर इथेरियम वॉलेट को जोड़ने की दिशा में काम कर सकता है। जब ट्विटर का Tip jar फीचर बिटकॉइन एड्रेस तक सीमित था और जैक डोर्सी (Jack Dorsey) प्लेटफॉर्म के सीईओ थे, तब उन्होंने इस फीचर में अपना ETH एड्रेस जोड़ने का एक तरीका सफलतापूर्वक खोज लिया था।

इथेरियम वॉलेट एड्रेस को जोड़ने की प्रक्रिया को काफी सुव्यवस्थित किया गया है। ट्विटर की नई टिपिंग पॉलिसी के अनुसार, जो यूज़र्स इससे सहमत हैं, वे "किसी के बिटकॉइन या इथेरियम एड्रेस को कॉपी कर सकते हैं और उस एड्रेस को अपने किसी भी वॉलेट में पेस्ट कर सकते हैं।"
 

Twitter पर क्रिएटर मॉनेटाइजेशन के लीड प्रोडक्ट मैनेजर जॉनी विंस्टन (Johnny Winston) ने एक बयान में CoinDesk को कहा "हम ट्विटर पर पेमेंट प्राप्त करने के तरीकों का विस्तार करना जारी रख रहे हैं, जिसमें क्रिप्टो का इस्तेमाल करने के इच्छुक किएटर्स और फैंस के लिए अधिक विकल्प शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा "हम यूज़र्स को Tips में उनका ETH एड्रेस जोड़ने की क्षमता देने के लिए उत्साहित हैं।"

यहां ध्यान रखना होगा कि यह स्पष्ट नहीं है कि इथेरियम ब्लॉकचेन पर अन्य टोकन, जैसे कि ERC-20 टोकन और स्टेबलकॉइन्स ट्विटर Tip Jar द्वारा समर्थित होंगे, या अभी के लिए केवल Ether को ही सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

सितंबर में पहली बार लॉन्च किया गया Twitter Tip Jar यूज़र्स को Venmo, Razorpay या Cash App जैसे थर्ड-पार्टी सर्विस के लिए अपने पेमेंट डिटेल्स को जोड़ने की अनुमति देता है। कोई भी इच्छुक यूज़र किसी ट्विटर यूज़र को उसके काम की सराहना करने के लिए पेमेंट कर सकता है। इथेरियम वॉलेट ट्विटर के टिप जार फीचर द्वारा समर्थित एकमात्र नया जोड़ नहीं है।
Advertisement

ट्विटर ने अपने टिप्स जार फीचर के लिए एक्स्ट्रा पेमेंट प्रोवाइडर के रूप में Paytm के लिए सपोर्ट की भी घोषणा की है। यूज़र्स किसी भी अकाउंट पर टिप्स आइकॉन पर टैप कर सकते हैं, जो उन्हें पेमेंट पूरा करने के लिए ऐप पर ले जाएगा। पेमेंट प्रोवाइडर के रूप में पेटीएम के जुड़ने से, यूज़र्स UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग का उपयोग करके पेमेंट करने में सक्षम होंगे।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.