Jack Dorsey के इस्तीफा देने के बाद Twitter पर Bitcoin के साथ मिल रहे Ethereum के टिप्स

मशहूर टेक ब्लॉगर Jane Machun Wong ने Twitter के टिप जार फीचर में Ethereum को जोड़ने का एक तरीका खोज लिया है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2021 14:42 IST
ख़ास बातें
  • ट्विटर ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टिपिंग फीचर शुरू किया था
  • ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो को बढ़ावा देने की कोशिशें कर रहा
  • दुनिया भर में करोड़ों लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं

Bitcoin के बाद Ethereum दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरंसी है

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के CEO, Jack Dorsey के इस्तीफा देने के एक दिन बाद मशहूर टेक ब्लॉगर Jane Machun Wong ने Twitter के टिप जार फीचर में Ethereum को जोड़ने का एक तरीका खोज लिया है। यह एक दिलचस्प चीज है क्योंकि Bitcoin के बड़े समर्थक रहे Jack ने Ethereum में इनवेस्ट करने को लेकर कई बार मना किया था। Wong ने इस फीचर में बदलाव का एक  स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने "जादू" से Ethereum को इसमें जोड़ दिया है। उन्होंने इसके साथ ही एक वॉलेट एड्रेस भी दिया है जिस पर टिप्स दिए जा सकते हैं।

Bitcoin के बाद Ethereum दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरंसी है। ट्विटर ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए टिपिंग फीचर शुरू किया था। Wong के टेक स्किल्स से क्रिप्टो में इनवेस्ट करने वाले लोग उत्साहित हैं। इनमें से कुछ ने कहा कि Jack के जाने के बाद यह कंपनी में Ethereum के स्वागत की शुरुआत हो सकती है। 
Advertisement

हालांकि, यह फीचर अभी सभी के लिए दिखना या उपलब्ध होना मुश्किल है। Wong के बताए गए तरीके का इस्तेमाल कर इंजीनियर्स ही अभी खुद से टिप जार पर Ethereum टिप्स को जोड़ सकेंगे। Decrypt की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्विटर इस मामले को देख रहा है और कंपनी इस बारे में बाद में प्रतिक्रिया देगी। ट्विटर अपने प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टो को बढ़ावा देने की कोशिशें कर रहा है। दुनिया भर में करोड़ों लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं।

ट्विटर ने हाल ही में एक नए टैब को जोड़ने की घोषणा की थी जिस पर लोग अपनी नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) को दिखा सकेंगे। ट्विटर की शुरुआत करने के लगभग 15 वर्ष बाद Jack ने सोमवार को कंपनी के CEO के तौर पर इस्तीफा दिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Jack अब क्रिप्टोकरंसीज पर फोकस करने के साथ ही  समाजसेवा से भी जुड़ेंगे।
Advertisement

Jack के बाद ट्विटर की कमान भारतीय मूल के पराग अग्रवाल संभालेंगे। उनके सामने कंपनी की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ ही फ्री स्पीच को लेकर चल रहे विवाद से भी निपटने की चुनौती होगी। वह 2011 में कंपनी से जुड़े थे और 2017 में चीफ टेक्निकल ऑफिसर बने थे। अग्रवाल ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) से डिग्री लेने के बाद अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Crypto, Jack Dorsey, Tips, Bitcoin, Etherum
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  2. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  3. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  4. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  6. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  7. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.