Lord of the Rings के लेखक के नाम पर बना क्रिप्टो टोकन हुआ ब्लॉक

क्रिप्टो टोकन की जानकारी मिलने के बाद Tolkien एस्टेट ने इसके खिलाफ कदम उठाया था। इसके लिए WIPO में अपील की गई थी

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 26 नवंबर 2021 13:22 IST
ख़ास बातें
  • लॉर्ड ऑफ द रिंग्स मूवी काफी पसंद की गई थी
  • Tolkien के नाम पर बना टोकन अगस्त में लॉन्च हुआ था
  • इसके खिलाफ Tolkien की एस्टेट ने WIPO में अपील की थी

लॉर्ड ऑफ द रिंग्स मूवी Tolkien के लिखित उपन्यास पर बनी थी

मशहूर फिल्म Lord of the Rings के लेखक JRR Tolkien के नाम पर क्रिप्टोकरंसी को उनकी फैमिली और उनकी एस्टेट ने ब्लॉक कर दिया है। स्विट्जरलैंड के जिनेवा में मौजूद  वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन (WIPO) ने अपने फैसले में कहा है कि अमेरिका के डिवेलपर Matthew Jensen की ओर से हाल ही में लेखक के नाम पर बनाया गया डोमेन Tolkien एस्टेट के मालिकाना हक वाले ट्रेडमार्क के समान है। इस वजह से WIPO ने Jensen पर इसका इस्तेमाल करने को लेकर रोक लगा दी है।

Law360 के अनुसार, Jensen ने एस्टेट को लीगल कॉस्ट का भुगतान किया है। इसके अलावा Tolkien एस्टेट ने डोमेन के नाम के साथ ही क्रिप्टो टोकन से जुड़े सोशल मीडिया एकाउंट्स भी हासिल कर लिए हैं। JRR Token को अगस्त में लॉन्च किया गया था। इसके प्रचार के लिए Jensen ने Lord of the Rings के एक्टर Billy Boyd से जुड़ा एक विज्ञापन भी बनाया था। 
Advertisement

हालांकि, इस क्रिप्टो टोकन की जानकारी मिलने के बाद Tolkien एस्टेट ने इसके खिलाफ कदम उठाया था। इसके लिए WIPO में अपील की गई थी। एस्टेट की दलील थी कि यह टोकन Tolkien के नाम से जुड़े ट्रेडमार्क राइट्स का उल्लंघन कर रहा है। इसके साथ ही यह दावा किया गया था कि इस क्रिप्टो टोकन के डोमेन का नाम इंटरनेट यूजर्स को Tolkien और उनके काम के साथ जुड़े होने की गलत जानकारी दे रहा है।

WIPO के एडमिनिस्ट्रेटिव पैनल ने अपने फैसले में कहा कि नाम को जानबूझ कर चुना गया है कि क्योंकि ये नहीं माना जा सकता कि इसके क्रिएटर्स को Tolkien की लोकप्रियता और उनके काम के बारे में जानकारी नहीं थी। क्रिएटर्स का मकसद उनके काम की लोकप्रियता का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना था।
Advertisement

Tolkien एस्टेट के सॉलिसिटर Steven Maier ने कहा कि Tolkien एस्टेट अनुमति के बिना JRR Tolkien के नाम और उनकी साहित्यिक कृतियों की सामग्री से फायदा उठाने वालों को रोकने के लिए सतक्क है। यह उल्लंघन का एक स्पष्ट मामला था और एस्टेट को इससे खुशी है कि वह इसे रोकने में कामयाब हुई है।
Advertisement

Tolkien के उपन्यास पर बनी फिल्म Lord of the Rings के डायरेक्टर पीटर जैक्सन थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और इसे कई अवॉर्ड भी मिले थे। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: lord of the rings, Movie, Crypto, WIPO, Estate, token
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.