Shopify पर NFT से जुड़े ऑनलाइन स्टोर्स बना सकेंगे यूजर्स

फर्म ने ब्लॉकचेन से सीधे ऑनलाइन स्टोर पर NFT की बिक्री करने की भी पेशकश की है। इसके लिए NFT से जुड़े लगभग कुछ ऐप्स के साथ टाई-अप किया गया है

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 27 जून 2022 18:27 IST
ख़ास बातें
  • नए फीचर से मर्चेंट्स टोकन गेटेड स्टोर्स शुरू कर सकेंगे
  • इन स्टोर्स में विशेष ब्रांड के टोकन रखने वाले लोगों को एक्सेस मिलेगा
  • NFT की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है

शॉपिंग साइट Shopify ने कुछ नए फीचर्स शुरू किए हैं। इनमें छोटे कारोबारियों के लिए नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) गेटेड स्टोर्स शुरू करना शामिल है। Shopify पर कारोबारियों को उनकी जरूरत के अनुसार ई-कॉमर्स स्टोर्स बनाने की सुविधा मिलती है। नए फीचर से मर्चेंट्स टोकन गेटेड स्टोर्स शुरू कर सकेंगे जिनमें विशेष ब्रांड के टोकन रखने वाले लोगों को एक्सेस मिलेगा।  

फर्म ने ब्लॉकचेन से सीधे ऑनलाइन स्टोर पर NFT की बिक्री करने की भी पेशकश की है। इसके लिए NFT से जुड़े लगभग एक दर्जन ऐप्स के साथ टाई-अप किया गया है। इन ट्रांजैक्शंस के लिए  ब्लॉकचेन्स Ethereum, Polygon, Solana और Flow से सपोर्ट मिलेगा। Shopify के एक सर्वे से पता चला है कि भारत में कंज्यूमर्स में से लगभग 45 प्रतिशत के इस वर्ष NFT खरीदने की संभावना है। फर्म को उम्मीद है कि इससे ब्रांड्स को अपने कंज्यूमर्स के साथ रिवॉर्ड प्रोग्राम और NFT के जरिए कनेक्शन मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस बारे में फर्म की ओर से Gadgets 360 को दी गई एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "Shopify पर टोकन गेटेड ट्रांजैक्शंस से कस्टमर्स को उनके पसंदीदा ब्रांड्स से जुड़ने के लिए  मर्चेंट्स की ओर से NFT का विकल्प दिया जा सकेगा।" 
Advertisement

हाल ही में Mastercard ने कार्ड पेमेंट्स से NFT खरीदने की सुविधा का दायरा बढ़ाया था। इसके लिए मास्टरकार्ड ने मेटावर्स फर्म Sandbox, Immutable X, Spring और Nifty Gateway और कुछ अन्य फर्मों के साथ पार्टनरशिप की है।  NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता।

इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। इनमें कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन मामलों से इस सेगमेंट में ट्रेडिंग को लेकर आशंका बढ़ी है। हालांकि, इसके बावजूद NFT की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Online, Shopify, NFT, Stores, Payment, Merchants, Blockchain, MasterCard, Trading
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  8. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  9. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  10. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.