17.4 करोड़ Shiba Inu टोकन का खात्मा, 40% हुआ बर्न रेट

Shibburn की वेबसाइट के अनुसार, खबर लिखते समय तक, कुल 410,374,813,799,919 SHIB टोकन्स को बर्न किया जा चुका था। फिलहाल करीब 558,066,858,034,368 SHIB सर्कुलेशन में हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जुलाई 2022 21:31 IST
ख़ास बातें
  • 174,765,213 मीम टोकन को बर्न किया गया है
  • इन टोकन को कुल 15 ट्रांजैक्शंस के जरिए बर्न किया गया है
  • 25 जुलाई को आगामी SHIB बर्न वीज़ा कार्ड के बारे में एक घोषणा की गई थी

खबर लिखते समय तक, कुल 410,374,813,799,919 SHIB टोकन्स को बर्न किया जा चुका था

Shiba Inu टोकन की बड़ी संख्या में बर्निंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इस टोकन की बर्निंग एक्टिविटी पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म के अनुसार, SHIB बर्न रेट ने 200% का आंकड़ा भी पार कर लिया है। शीबा इनु होल्डर्स ने पिछले 24 घंटे में 17.4 करोड़ टोकन बर्न कर दिए हैं। बर्निंग प्रोसेस में जबरदस्त बढ़ोतरी का एक कारण फाउंडेशन द्वारा बीते सोमवार को एक क्रिप्टो कार्ड जारी करने की घोषणा को माना जा रहा है।

Shibburn ने मंगलवार की सुबह एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि पिछले 24 घंटों में Shib Inu के 17.4 करोड़ से ज्यादा टोकन को बर्न कर दिया गया है। सटीक संख्या की बात करें, तो इस दौरान कुल 174,765,213 मीम टोकन को बर्न किया गया है। इन टोकन को कुल 15 ट्रांजैक्शंस के जरिए बर्न किया गया है।
 

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में SHIB टोकन बर्न किए गए हो। सोमवार को इसी प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी थी कि 24 घंटों के अंदर 87,574,132 SHIB टोकन्‍स को जलाया गया था और इसके लिए 12 ट्रांजैक्‍शंस किए गए थे। इससे पहले क्रमश: 12,738,009, 18,875,469 और 30,614,624 SHIB टोकन जलाए गए थे।

इससे पहले, शिब बर्न ट्विटर अकाउंट ने 25 जुलाई को आगामी SHIB बर्न वीज़ा कार्ड के बारे में एक घोषणा की थी, जो हर बार उपयोगकर्ता द्वारा भुगतान किए जाने पर टोकन की एक छोटी राशि को जलाने वाला है।
Advertisement

एक ओर शीबा इनु कॉइंस को डेट वॉलेट में भेजा जा रहा है, वहीं इसे होल्‍ड करने वाले यूजर्स की संख्‍या बढ़ती जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार, शीबा इनु होल्‍डर्स की संख्‍या 1,210,000 के लेवल से अधिक हो गई है।
Advertisement

Shibburn की वेबसाइट के अनुसार, खबर लिखते समय तक, कुल 410,374,813,799,919 SHIB टोकन्स को बर्न किया जा चुका था। फिलहाल करीब 558,066,858,034,368 SHIB सर्कुलेशन में हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu, Cryptocurrency
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.