Ethereum व्हेल्स Shiba Inu टोकन से कर रहे हैं किनारा! रातोंरात बेचे गए 1.4 लाख करोड़ टोकन

यदि WhaleStats की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो सबसे बड़े 100 ETH निवेशकों के पास शीबा इनु की होल्डिंग रातोंरात कम हो गई।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 21:53 IST
ख़ास बातें
  • सबसे बड़े 100 ETH निवेशकों के पास शीबा इनु की होल्डिंग रातोंरात कम हो गई
  • टॉप 10 की लिस्ट में चौथे स्थान पर गिर गया है टोकन
  • सोमवार को इन व्हेल्स के पास $159,673,102 कीमत के SHIB टोकन थे

ऐसा तब हुआ, जब व्हेल ने अपनी कुछ SHIB होल्डिंग्स को बेचने का फैसला किया

Shiba Inu इथेरियम व्हेल्स के पसंदीदा टोकन में से एक है, लेकिन एक व्हेल ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म के लेटेस्ट डेटा से पता चलता है कि व्हेल के बीच इस मीम कॉइन की लोकप्रियता कम हो रही है। प्लेटफॉर्म के अनुसार, SHIB टोकन इथेरियम (Ethereum) पर सबसे बड़ी व्हेल द्वारा रखी गई एसेट के टॉप 10 स्पॉट में चौथे स्थान पर गिर गया है। इससे पहले लीडिंग कॉइन में से एक था।

WhaleStats एक ऑन-चेन डेटा प्लेटफॉर्म है, जो Ethereum, BSC और Polygon सहित कई मुख्य ब्लॉकचेन का विश्लेषण करता है। मंगलवार को, इस प्लेटफॉर्म ने एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि SHIB टोकन इथेरियम पर सबसे बड़े व्हेल द्वारा रखी गई एसेट के टॉप 10 की लिस्ट में चौथे स्थान पर गिर गया है। इसका कारण भी बताया गया है। ऐसा तब हुआ, जब व्हेल ने अपनी कुछ SHIB होल्डिंग्स को बेचने का फैसला किया। प्लेटफॉर्म के अनुसार व्हेल ने मीम कॉइन के लगभग 1.5 ट्रिलियन हिस्से को बेचा है।
 

यदि WhaleStats की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो सबसे बड़े 100 ETH निवेशकों के पास शीबा इनु की होल्डिंग रातोंरात कम हो गई। U.Today के अनुसार, सोमवार को इन व्हेल्स के पास $159,673,102 कीमत के SHIB टोकन थे। खबर लिखते समय तक, इनके पास Shiba Inu के $157,505,864 वैल्यू के टोकन थे।

इससे अलग, बता दें कि इस लोकप्रिय मीम कॉइन के डिवेलपर्स इससे जुड़ी कम्युनिटी के लिए नए प्रोजेक्ट्स लाने पर काम कर रहे हैं। इसके प्रमुख डिवेलपर Shytoshi Kusama का कहना है कि करोड़ों SHIB को बर्न करने के लिए कम्युनिटी की बड़ी कोशिश की जरूरत है। अगले कुछ महीनों में लगभग 111 लाख करोड़ SHIB को बर्न किया जा सकता है। इसमें कम्युनिटी के बर्न शामिल नहीं हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , shiba inu, Cryptocurrency
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.