SchiffGold के फाउंडर Peter Schiff ने क्यों दिए Bitcoin के और नीचे गिरने के संकेत!

बिटकॉइन की वर्तमान कीमत की बात करें तो, आज इसकी कीमत में दिन खत्म होने तक 0.11% की गिरावट देखी जा रही थी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 19:39 IST
ख़ास बातें
  • पीटर ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोल आयोजित किया
  • पोल में अभी तक 16,333 लोगों ने भाग लिया है
  • पोल में अधिकतर लोगों ने बिटकॉइन को बेचने की कही बात

Bitcoin की कीमत में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट जारी है।

इकोनॉमिस्ट और फंड मैनेजर पीटर स्किफ (Peter Schiff) ने बिटकॉइन के लिए और अधिक गिरावट के संकेत दिए हैं। SchiffGold के फाउंडर और Euro Pacific Capital के सीईओ ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोल आयोजित किया जो बिटकॉइन के 20 हजार डॉलर के नीचे जाने से संबंधित था। इस सर्वे के आधार पर पीटर ने बताया है कि क्यों बिटकॉइन अभी और नीचे गिर सकता है और यह 20 हजार डॉल के लेवल को पार नहीं कर रहा है।  

अपने ट्वीट के माध्यम से पीटर ने कहा कि यह जाहिर है कि 20 हजार डॉलर के नीचे भी बिटकॉइन को खरीदने वाले बहुत हैं। लेकिन, 20 हजार डॉलर के नीचे जाने पर बिटकॉइन को बेचने वाले निवेशकों की संख्या खरीदने वालों से कहीं अधिक है। इसी को लेकर उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ एक पोल आयोजित किया। 

इस पोल में अभी तक 52.9% लोगों ने कहा है कि वो 20 हजार डॉलर के नीचे बिटकॉइन को बेचना पसंद करेंगे। पोल में अभी तक 16,333 लोगों ने भाग लिया है। यह संख्या अभी बढ़ रही है लेकिन बहुमत ऐसे लोगों का है जो 20 हजार डॉलर के नीचे बिटकॉइन को नहीं रखना चाहते हैं। पीटर इससे पहले बिटकॉइन के बियर रन के बारे में भी भविष्यवाणियां कर चुके हैं। उन्होंने जून में भी ऐसी ही भविष्यवाणी की थी जब बिटकॉइन की कीमत गिर गई थी। उसके बाद अगस्त में भी बिटकॉइन के लिए उन्होंने ऐसी ही भविष्यवाणी की थी। 

बिटकॉइन की वर्तमान कीमत की बात करें तो, आज इसकी कीमत में दिन खत्म होने तक 0.11% की गिरावट देखी जा रही थी। खबर लिखे जाने के समय पर भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 16,15,484 रुपये पर थी। एक दिन पहले भी बिटकॉइन की कीमत में 2.29% की गिरावट दर्ज हुई थी। पिछले एक हफ्ते के ट्रेंड को देखें बिटकॉइन की कीमत में सुधार की बजाय गिरावट के दिन ज्यादा गिने जा सकते हैं। इससे संकेत मिलता है कि अभी इसमें बहुत ज्यादा उछाल आने की उम्मीद नहीं है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.