Robinhood के कुल दो वॉलेट में हैं ग्राहकों के 42 बिलियन Dogecoin, कीमत अरबों में

Dogecoin Whale Alert ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि Robinhood के पास दो वॉलेट हैं, जिनमें उसके ग्राहकों के नाम पर 6 बिलियन डॉलर कीमत के Dogecoin है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मार्च 2022 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Robinhood के दो वॉलेट में 42 अरब DOGE मौजूद हैं
  • इनकी कीमत 6 बिलियन डॉलर (लगभग 45,640 करोड़ रुपये) से ज्यादा है
  • कुल सर्कुलेशन का 31.5% केवल Robinhood के इन दो वॉलेट में मौजूद है

Dogecoin की कीमत में पिछले एक हफ्ते में करीब 23% का इजाफा हुआ है

कमीशन-फ्री स्टॉक ट्रेडिंग और इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म Robinhood के दो वॉलेट में अपने ग्राहकों की तरफ से कथित तौर पर लगभग 6 बिलियन डॉलर (लगभग 45,640 करोड़ रुपये) कीमत के डॉजकॉइन (DOGE) है। इन दोनों वॉलेट के पास कुल आठ एड्रेस हैं, जिनमें से एक वॉलेट छह एड्रेस और दूसरा दो एड्रेस रखता है। पिछले कुछ दिनों से Dogecoin अच्छी रिकवरी कर रहा है। यदि पिछले सात दिनों की बात करें, तो DOGE ने लगभग 23% की बढ़ोतरी हासिल की है।

Dogecoin Whale Alert ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि Robinhood के पास दो वॉलेट हैं, जिनमें उसके ग्राहकों के नाम पर 6 बिलियन डॉलर कीमत के Dogecoin है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि डॉजकॉइन व्हेल अलर्ट डॉज ब्लॉकचेन पर रीयल-टाइम लेनदेन का विश्लेषण करने और टोकन के ट्रांस्फर को ट्रैक करने का काम करता है। रॉबिनहुड wallet333495 में डॉजकॉइन रखने वाले छह एड्रेस हैं, जिसमें DBs4WcRE7eysKwRxHNX88XZVCQ9M6QSUSz स्ट्रिंग 30 बिलियन DOGE से अधिक रखती है, जिसकी वैल्यू 4 बिलियन डॉलर के बराबर है, जो सर्कुलेशन में कुल सप्लाई का 22.9% हो सकता है।
 

वहीं, दूसरा वॉलेट wallet1699275 दो एड्रेस रखता है, जिसमें कुल सप्लाई का लगभग 1% हिस्सा रखा गया है।

डेटा बताता है कि दोनों Robinhood वॉलेट में कुल 42,000,000,000 DOGE है, जो कुल सप्लाई का 31.5% है, और इसकी कुल कीमत लगभग 6.28 बिलियन डॉलर है। 
Advertisement

वर्तमान में Dogecoin की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई 132,670,764,299 है। Dogecoin Whale Alert की वेबसाइट पर मौजूद डेटा से पता चलता है कि 5 बिलियन के फिक्स जारी करने की दर के साथ आने वाले लगभग 20 साल में DOGE की कुल सप्लाई 225 बिलियन के पार पहुंच जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.