क्रिकेट खिलाड़ी Rishabh Pant ने Rario प्लैटफॉर्म के साथ साइन की एक्सक्लूसिव NFT डील

क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत ने Rario के साथ एक एक्सक्लूसिव डील साइन की है। Rario एक डिजिटल क्लेक्टिबल प्लैटफॉर्म है जो क्रिकेट थीम वाले नॉन फंजीबल टोकन (NFT) से जुड़ा है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2021 10:37 IST
ख़ास बातें
  • क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत ने Rario के साथ एक एक्सक्लूसिव डील साइन की है।
  • Rario एक लाइसेंस प्राप्त क्रिकेट डिजिटल कलेक्टेबल प्लैटफॉर्म है।
  • यह NFT खरीदारों को कम्यूनिटी के रूप में बातचीत व ट्रेड की सुविधा देता है।

ऋषभ पंत NFT से जुड़ने वाले लेटेस्ट प्लेयर हैं।

क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत ने Rario के साथ एक एक्सक्लूसिव डील साइन की है। Rario एक डिजिटल क्लेक्टिबल प्लैटफॉर्म है जो क्रिकेट थीम वाले नॉन फंजीबल टोकन (NFT) से जुड़ा है। यह फैन्स को पिच या पिच के बाहर किन्हीं खास पलों के लिए एनएफटी का एक अच्छा कलेक्शन ऑफर करता है। पंत ने जो डील की है वह यह है कि Rario के पास अब पंत के स्पेशल मोमेंट्स के लिए NFT क्रिएट करने का लाइसेंस होगा, इसमें नए और पुराने सभी मोमेंट्स कवर किए जाएंगे और फिर उनकी फैन्स के लिए ऑक्शन (नीलामी) होगी। 

पंत ने एक बयान में कहा, “मेरे करियर के पिछले साल ने मुझे कुछ बहुत ही खास पल दिए हैं, चाहे वह अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ शतक हो या Delhi Capitals को आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाना हो। द ब्रिस्बेन क्रिकेट ग्राउंड, गाबा में मेरी पारी भी कुछ ऐसी रही है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। मैं और मेरे फैन्स इन पलों को मॉडर्न तरीके से सहेज कर रख सकते हैं।"

Rario एक लाइसेंस प्राप्त क्रिकेट डिजिटल कलेक्टेबल प्लैटफॉर्म है जिसके द्वारा यूजर्स क्रिकेटरों द्वारा साइन किए गए NFTs में ट्रेड और पर्चेज कर सकते हैं। ये आम तौर पर क्रिप्टो-एसेट्स या इन-गेम आइटम, वीडियो या इमेज जैसे इनटेंजिबल डिजिटल आइटम होते हैं।

डील पर कमेंट करते हुए, Rario के को-फाउंडर अंकित वाधवा ने कहा, “ऋषभ पंत न केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी खुद को स्टार के रूप में मजबूत कर रहे हैं। उनके NFTs क्रिकेट फैन्स को इसे सेलिब्रेट करने का मौका देंगे।"
Advertisement

क्रिकेट फैन्स के लिए रारियो कम्पलीट प्लैटफॉर्म है और यह एनएफटी खरीदारों को एक कम्यूनिटी के रूप में बातचीत करने और आपस में टोकनों का ट्रेड करने की भी सहूलियत देता है। 15 अगस्त को लॉन्च किया गया यह प्लैटफॉर्म अब तक पुरुषों के साथ-साथ महिला दस्तों में स्टार्स का एक ग्रुप बना चुका है। इनमें स्मृति मंधाना, जहीर खान, शैफाली वर्मा, शाकिब अल हसन और फाफ डु प्लेसिस जैसे नाम शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Rario, Rario Rishabh Pant, NFT, digital currencies
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.