Pepe Coin निवेशकों के लिए बुरी खबर, 15 प्रतिशत की गिरावट, जानें लेटेस्ट कीमत

Pepe की कीमत में गिरावट तब आई जब इसके डेवलपर्स ने कथित तौर पर अपने मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट को ऑप्टिमाइज किया और Pepe कम्युनिटी के लिए इसकी घोषणा की।

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 19:05 IST
ख़ास बातें
  • PEPE की कीमत वर्तमान में $0.0000008727 (लगभग 0.000072 रुपये) है
  • इसकी कीमत में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट आई है
  • कम्युनिटी को डर है कि PEPE प्रोजेक्ट एक स्कैम हो सकता है
पेपे कॉइन (Pepe Coin) मीमकॉइन, जो इस साल अप्रैल में लॉन्च होने के बाद जबरदस्त तेजी से बढ़ा, अब क्रिप्टो कम्युनिटी में डर पैदा कर रहा है। पिछले कुछ घंटों में, PEPE की कीमत 15 प्रतिशत गिरकर वर्तमान में $0.0000008727 (लगभग 0.000072 रुपये) हो गई है। Pepe की कीमत में गिरावट तब आई जब इसके डेवलपर्स ने कथित तौर पर अपने मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट को ऑप्टिमाइज किया और Pepe कम्युनिटी के लिए इसकी घोषणा की। वॉलेट सिस्टम में इस बदलाव के चलते मीमकॉइन के इकोसिस्टम से लाखों लोगों का आउटफ्लो हुआ।

Pepe कॉइन के मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट को इसके डेवलपर्स द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसमें पहले आठ में से कम से कम पांच डेवलपर्स को अपनी निजी कुंजी का उपयोग करने और ब्लॉकचेन पर प्रोजेक्ट के लिए लेनदेन को मंजूरी देने की आवश्यकता होती थी। अब, Pepe लेनदेन के अप्रूवल के लिए हस्ताक्षरकर्ता के रूप में केवल दो डेवलपर्स की आवश्यकता होती है।

FXStreet की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया कि इस बदलाव के बाद, Pepe टीम ने संदिग्ध रूप से Pepe के मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट से 15 मिलियन डॉलर (लगभग 123 करोड़ रुपये) की राशि के 16 ट्रिलियन टोकन को चार केंद्रीकृत एक्सचेंजों में ट्रांसफर कर दिया।

इसने PEPE कम्युनिटी के बीच FUD - भय, अनिश्चितता और संदेह - का माहौल पैदा कर दिया है। मीमकॉइन के मार्केट मूवमेंट के बारे में अपने डर को दूर करने के लिए कई लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है।
Advertisement
 
 
 

कुछ लोगों को डर है कि Pepe प्रोजेक्ट एक बड़ा घोटाला हो सकता है, जहां डेवलपर्स धन इकट्ठा करते हैं और निवेशकों को छोड़कर प्रोजेक्ट से बाहर हो जाते हैं।
Advertisement

फिलहाल, X पर Pepe का वैरिफाइड हैंडल @pepecoineth 476,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ सक्रिय है।

हालांकि, इस हैंडल से आखिरी ट्वीट 12 अगस्त को पोस्ट किया गया था। PEPE की डेवलपर टीम के किसी भी सदस्य ने अभी तक कम्युनिटी के सदस्यों की चिंताओं को लेकर प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Advertisement

वर्तमान में, 420 ट्रिलियन से अधिक टोकन की पूर्व-निर्धारित कुल सप्लाई में से 391 ट्रिलियन से अधिक PEPE टोकन सर्कुलेशन में हैं। CoinMarketCap के अनुसार, इसका मौजूदा मार्केट कैप, पिछले 24 घंटों में 20.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ $342 मिलियन (लगभग 2,834 करोड़ रुपये) हो गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Pepe Coin, Pepe Token, Pepe Crypto, Pepe the Frog
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.