फ्लाइट टिकट बुक करने से लेकर बिल पेमेंट में eNaira का इस्तेमाल कर सकेंगे नाइजीरिया के लोग!

CBN ने इस अपग्रेड के लिए Bizi Mobile नाम की एक मोबाइल बैंकिंग फर्म के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 मई 2022 16:45 IST
ख़ास बातें
  • नाइजीरिया ने पिछले साल लॉन्च किया था eNaira CBDC
  • CBN ने eNaira को अपग्रेड करने के लिए Bizi Mobile के साथ साझेदारी की है
  • बिल पेमेंट, फ्लाइट टिकट या टीवी सब्सक्रिप्शन के भुगतान के लिए होगा यूज़

eNaira CBDC को पिछले साल लॉन्च किया गया था

सेंट्रल बैंक ऑफ नाइजीरिया (CBN) कथित तौर पर स्थानीय लोगों को eNaira के जरिए अपने बिल, टीवी सब्सक्रिप्शन और फ्लाइट टिकट की पेमेंट करने का फीचर दे सकता है। एक कैंपेन के हिस्से के रूप में इस कदम का उद्देश्य फाइनेंशियल प्रोडक्ट को देश सहित विदेशों में लोकप्रिय बनाना है। बैंक का मानना है कि इस कदम से लोग eNaira को अपने रोजमर्रा के लेनदेन में नियमित तौर पर इस्तेमाल करना शुरू करेंगे।

नाइजीरिया के एक लोकल पब्लिकेशन Vanguard की रिपोर्ट में बताया गया है कि CBN अगले हफ्ते अपने CBDC को अपडेट करने की योजना बना रहा है, जिसके बाद देश में सभी नागरिक eNaira का इस्तमाल अपनी डेली पेमेंट में कर सकेंगे, जैसे कि फ्लाइट की टिकट बुक करते समय पेमेंट करना या अपने बिल का भुगतान करना।
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि CBN ने इस अपग्रेड के लिए Bizi Mobile नाम की एक मोबाइल बैंकिंग फर्म के साथ साझेदारी की है।

रिपोर्ट में CBN की लागोस ब्रांच के अधिकारी बारिबोलोका कोयर के हवाले से कहा गया है "अगले हफ्ते से, eNaira स्पीड वॉलेट ऐप पर एक अपग्रेड होने जा रहा है जो आपको DSTV या बिजली के बिलों का भुगतान करने या यहां तक ​​कि फ्लाइट टिकट के लिए भुगतान करने जैसे लेनदेन करने की अनुमति देगा।"
Advertisement

Koyor के अनुसार, eNaira लेनदेन और पारंपरिक ऑनलाइन पेमेंट के बीच मुख्य अंतर ट्रांजेक्शन प्रोसेस होने की स्पीड है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि eNaira गरीबी से जूझ रहे नाइजीरियाई लोगों की मदद कर सकता है, जिन्हें CBDC के जरिए सरकार से मुआवजा मिलेगा।
Advertisement

नाइजीरिया की सरकार लोगों से eNaira CBDC को जल्दी अपनाने का आग्रह कर रही है। केन्या, तंजानिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ नाइजीरिया हाल के वर्षों में क्रिप्टोकरेंसी को देश में अपनाने की कोशिशों में लगा एक और बड़ा अफ्रीकी देश है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.