क्रिप्टो फैन टोकन फर्म Socios के ब्रांड एम्बेस्डर बने Lionel Messi, 2 करोड़ डॉलर की डील

इस डील के तहत अर्जेंटीना के कप्तान और फ्रांस के क्लब Paris Saint-Germain के मुख्य प्लेयर Messi तीन वर्ष तक इस क्रिप्टो एक्सचेंज के ब्रांड एम्बेस्डर होंगे

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 31 मार्च 2022 15:02 IST
ख़ास बातें
  • इस डील में Messi को क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान करना शामिल नहीं है
  • Socios के मार्केटप्लेस पर 130 से अधिक स्पोर्ट्स टीमें उपलब्ध हैं
  • हाल के महीनों में कई क्रिप्टो फर्मों ने सेलेब्रिटीज को अपने साथ जोड़ा है

Paris Saint-Germain के मुख्य प्लेयर Messi तीन वर्ष तक इस क्रिप्टो एक्सचेंज के ब्रांड एम्बेस्डर होंगे

लोकप्रिय फुटबॉल प्लेयर Lionel Messi ने डिजिटल फैन टोकन फर्म Socios का ब्रांड एम्बेस्डर बनने के लिए 2 करोड़ डॉलर की डील की है। इस डील के तहत अर्जेंटीना के कप्तान और फ्रांस के क्लब Paris Saint-Germain के मुख्य प्लेयर Messi तीन वर्ष तक इस क्रिप्टो एक्सचेंज के ब्रांड एम्बेस्डर होंगे। कतर में इस वर्ष के अंत में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले Socios की प्रमोशनल एक्टिविटीज में Messi हिस्सा लेंगे। 

पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़ी फर्में विभिन्न स्पोर्ट्स से लोकप्रिय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। Reuters की  रिपोर्ट के अनुसार, इस डील में Messi को क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान करना शामिल नहीं है। पिछले वर्ष Messi ने FC Barcelona को छोड़कर Paris Saint-Germain के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था और उस डील में क्रिप्टोकरेंसी में भुगतान किया जाना था। Socios के साथ जुड़ने के बारे में Messi ने कहा, "फैन्स को उनके समर्थन के लिए पहचान और अपनी पसंदीदा टीमों को प्रभावित करने के मौके मिलने चाहिए। Socios के साथ फैन्स का एक्सपीरिएंस बढ़ता है। Socios के साथ जुड़कर मैं गर्व महसूस कर रहा हूं।" 
Advertisement

इस डील के बारे में Socios ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए Messi का स्वागत किया है। फर्म की वेबसाइट पर फैन टोकन्स को सीमित संख्या वाला डिजिटल एसेट बताया गया है जो एक सुरक्षित लेजर में Ethereum ब्लॉकचेन पर होता है। फैन टोकन रखने वाले बायर को टीम के फैसलों को प्रभावित करने के लिए वोटिंग राइट और अन्य पर्क्स मिलते हैं। हालांकि, वोटिंग को टीम बस के डिजाइन या क्लब के म्यूजिक के लिए सीमित रखा गया है।

इस तरह के टोकन्स से क्लब को मालिकाना हक में हिस्सेदारी दिए बिना रेवेन्यू जुटाने में मदद मिलती है। Paris Saint-Germain यूरोप की उन फुटबॉल टीमों में शामिल है जो पहले से इस एक्सचेंज पर हैं। इसके फैन टोकन का प्राइस 13 डॉलर से अधिक का है। Socios के मार्केटप्लेस पर 130 से अधिक स्पोर्ट्स टीमें उपलब्ध हैं। क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ा कारोबार बढ़ने के साथ ही इस सेगमेंट की फर्मों ने अपनी एक्टिविटीज को भी बढ़ाया है। ये फर्में मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए ब्रांड एम्बेस्डर्स को जोड़ने और मर्चेंडाइज लॉन्च करने जैसी कोशिशें कर रही हैं। हाल के महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट की कुछ फर्मों ने सेलेब्रिटीज के साथ एंडोर्समेंट से जुड़ी डील की हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Lionel Messi, Exchange, Football, Deal, Payment, Team
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.