Crypto एक्सचेंज Kraken ने यूक्रेन के लिए 1 करोड़ डॉलर का सहायता पैकेज की घोषणा की

एयरड्रॉप 10 मार्च को होगा और यूजर्स इसे तुरंत एक्सचेंज के जरिए विड्रॉ कर सकेंगे। यूज़र्स ड्रॉप का दावा करने के लिए 1 मई तक किसी भी समय लॉग-इन कर सकते हैं।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 20:43 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज Kraken Free Credits में 1,000 डॉलर भी देगा
  • यह सुनिश्चित करेगा कि लोग बिना किसी लागत के बिटकॉइन को कन्वर्ट कर सके
  • Kraken ने तीन लॉट में सहायता बांटने का फैसला लिया है

एक्सचेंज Kraken Free Credits में 1,000 डॉलर भी देगा

अमेरिकी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Kraken ने यूक्रेनी नागरिकों के लिए 1 करोड़ डॉलर (लगभग 76 करोड़ रुपये) से अधिक के सहायता पैकेज की घोषणा की है। एक्सचेंज 2022 की पहली छमाही के दौरान यूक्रेन को रूस के ग्राहकों से वसूले कुल ट्रेडिंग शुल्क के बराबर राशि दान करेगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि यह सहायता नागरिकों के लिए तुरंत काम आए, एक्सचेंज 9 मार्च से पहले क्रिप्टो एक्सचेंज पर अकाउंट खोलने वाले यूक्रेनी यूज़र्स को बिटकॉइन में $1,000 (लगभग 76,300 रुपये) दे रहा है। एक्सचेंज Kraken Free Credits में 1,000 डॉलर भी देगा, जो यह सुनिश्चित करेगा कि लोग बिना किसी लागत के बिटकॉइन को कन्वर्ट कर सके।

यह सहायता पैकेज Kraken द्वारा आयोजित एक Bitcoin एयरड्रॉप है और इसे यूक्रेन से हासिल मुनाफे के साथ-साथ रूसी अकाउंट से हासिल ट्रेड फीस के जरिए फंड किया जा रहा है। क्राकेन ने हालांकि कहा है कि एयरड्रॉप के लिए क्वालिफाई करने के लिए, अकाउंट को "intermediate" या "pro" लेवल का वेरिफिकेशन प्राप्त होना चाहिए।
Advertisement
 

एयरड्रॉप 10 मार्च को होगा और यूजर्स इसे तुरंत एक्सचेंज के जरिए विड्रॉ कर सकेंगे। यूज़र्स ड्रॉप का दावा करने के लिए 1 मई तक किसी भी समय लॉग-इन कर सकते हैं। Kraken ने तीन लॉट में सहायता बांटने का फैसला लिया है, जो यूज़र्स पहले से ही 10 मार्च के एयरड्रॉप की आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, वे अपने आप पहले लॉट का हिस्सा बन जाएंगे।

जिन यूज़र्स के पास intermediate वेरिफिकेशन नहीं है, वे दूसरे ड्ऱॉप का हिस्सा बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो 1 अप्रैल को होगा। दूसरे ड्रॉप के तहत बांटी की जाने वाली राशि अभी तय नहीं की गई है और यह 2022 की पहली तिमाही के दौरान रूसी यूज़र्स से वसूली गई फीस के आधार पर होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Russia Ukraine, Kraken
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.