Crypto बिजनेस के साथ जुड़ेगा कोटक महिंद्रा बैंक, WazirX का एकाउंट खोला

WazirX के बिजनेस का बड़ा हिस्सा डिजिटल वॉलेट और पेमेंट सर्विसेज फर्म, MobiKwik के पास है

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2021 15:59 IST
ख़ास बातें
  • कोटक महिंद्रा बैंक में WazirX का एकाउंट अभी ऑपरेशनल नहीं हुआ है
  • इसके लिए पेपरवर्क और KYC किया जा रहा है
  • क्रिप्टोकरंसीज के लिए सरकार एक नया कानून बनाने पर काम कर रही है

WazirX ने लगभग एक वर्ष पहले ICICI बैंक के साथ अपना एकाउंट बंद किया था

कोटक महिंद्रा बैंक क्रिप्टो बिजनेस के साथ जुड़ने वाला पहला बड़ा बैंक बन गया है। प्रमुख बैंकों की ओर से क्रिप्टो इनवेस्टर्स और एक्सचेंजों के साथ ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाने के लगभग आठ महीने बाद कोटक बैंक में देश के  बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों मे शामिल, WazirX ने एकाउंट खोला है। इस एकाउंट का इस्तेमाल एक्सचेंज पर ट्रेडिंग करने वाले इनवेस्टर्स से रकम प्राप्त करने और भुगतान करने के लिए किया जा सकेगा। WazirX ने लगभग एक वर्ष पहले ICICI बैंक के साथ अपना एकाउंट बंद किया था। इसका कारण रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से बैंकों को क्रिप्टो बिजनेस से दूर रहने की सलाह था।

ET की रिपोर्ट के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक में WazirX का एकाउंट अभी ऑपरेशनल नहीं हुआ है। इसके लिए पेपरवर्क और KYC किया जा रहा है। WazirX के बिजनेस का बड़ा हिस्सा डिजिटल वॉलेट और पेमेंट सर्विसेज फर्म, MobiKwik के पास है। RBI के क्रिप्टो बिजनेस को लेकर आशंका जताने के बाद बहुत से बड़े बैंकों ने क्रिप्टो एक्सचेंजों और वेंडर्स से जुड़ी ट्रांजैक्शंस पर रोक लगा दी थी। 

ICICI बैंक ने कुछ महीने पहले पेमेंट गेटवे ऑपरेटर्स को क्रिप्टो की खरीदारी या बिक्री से जुड़े मर्चेंट्स के लिए ICICI की नेटबैंकिंग सर्विस को डीएक्टिवेट करने के लिए कहा था। पेमेंट गेटवे फर्में थर्ड पार्टी के तौर पर काम करती हैं और ये एक कस्टमर के बैंक एकाउंट से मर्चेंट्स के पोर्टल पर फंड ट्रांसफर करने का जरिया हैं। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने भी पेमेंट प्रोसेसर्स को क्रिप्टो मर्चेंट्स के लिए SBI UPI को बंद करने को कहा था।

अन्य फाइनेंशियल एसेट्स की तुलना में क्रिप्टो इनवेस्टर्स बहुत कम हैं लेकिन अगर केंद्र सरकार चुनिंदा क्रिप्टोकरंसीज की ट्रेडिंग की अनुमति देती है तो इस बिजनेस में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। क्रिप्टोकरंसीज के लिए सरकार एक नया कानून बनाने पर काम कर रही है। सरकार ने इस बिजनेस को रेगुलेट करने की योजना बनाई है।
Advertisement

RBI ने तीन वर्ष पहले बैंकों पर क्रिप्टोकरंसीज से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के लिए पेमेंट की सुविधा देने की रोक लगाई थी। इस निर्देश को सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष खारिज कर दिया था। हालांकि, अधिकतर बैंकों ने क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ बिजनेस शुरू नहीं किया था। बैंक अपने कस्टमर्स को भी क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने की सलाह नहीं देते और इसका एक बड़ा कारण इससे बैंकों को कोई कमीशन नहीं मिलना है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, WazirX, Government, Regulate

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.