आने वाले वर्षों में करोड़पति बनने के लिए कितने Shiba Inu टोकन लगेंगे? जानें कैसा होगा टोकन का भविष्य

खबर लिखते समय तक Shiba Inu की कीमत $0.00000887 थी। पिछले साल अक्टूबर में शीबा इनु करीब 75% ज्यादा कीमत के साथ अपने ऑल-टाइम हाई पर था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 10:12 IST
ख़ास बातें
  • अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक इसकी कीमत में जबरदस्त तेजी आ सकती है
  • खबर लिखते समय तक Shiba Inu की कीमत $0.00000887 थी
  • पिछले साल अक्टूबर में शीबा इनु अपने ऑल-टाइम हाई पर था

खबर लिखते समय तक Shiba Inu की कीमत $0.00000887 थी

Shiba Inu ने एक समय में लोगों के निवेश को करोड़ो गुना बढ़ाया और आज भी इस मीम कॉइन के जरिए लोग अच्छी कमाई करते हैं। निश्चित तौर पर मीम कॉइन में शीबा और डॉजकॉइन (Dogecoin) के बीच कांटे की टक्कर रहती है। लंबे अर्से से निवेशक भविष्य में SHIB के 1 डॉलर पर पहुंचने की उम्मीद में बैठे हैं। Shiba Inu एक ERC-20 टोकन है, जो अगस्त 2020 में बाजार में आया था और 2021 के अंत तक इसकी कीमत कई करोड़ गुना बढ़ गई। अभी भी लोग इस मीम कॉइन से इसी प्रकार के प्रदर्शन की उम्मीद रख रहे हैं।

Shiba Inu ने अपनी शुरुआत के साथ मार्केट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पिछले कुछ समय से क्रिप्टो मार्केट के नीचे गिरने के साथ इस मीम कॉइन की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन डॉजकॉइन की तरह ही यह भी उन कुछ टोकन में से एक है, जो एलन मस्क जैसे इंफ्लूएंसर के एक ट्वीट से आसमान पर पहुंच जाता है।

अक्टूबर महीना शीबा इनु के लिए अच्छा रहा, लेकिन नवंबर की शुरुआत से टोकन की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। देखा जाए तो 2022 शीबा इनु के लिए खासा अच्छा नहीं रहा, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 2023 इस टोकन के लिए अच्छा जा सकता है। इतना ही नहीं, Analytics Insight की एक रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2025 तक इसकी कीमत में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

यदि शीबा इनु के प्राइस चार्ज को देखा जाए, तो यदि आप 2021 की शुरुआत में शीबा इनु पर 2 डॉलर (करीब 160 रुपये) निवेश करते, तो ठीक एक साल बाद आप लखपति बन सकते थे। कुछ ऐसा ही अनुमान आज भी लगाया जा सकता है। भले ही टोकन की कीमत अस्थिर है और गिर रही है, लेकिन यदि आप इस गिरती मार्केट में शीबा इनु पर चंद डॉलर का दाव खेलते हैं, तो आप आने वाले कुछ वर्षों में लखपति बन सकते हैं।
Advertisement

खबर लिखते समय तक Shiba Inu की कीमत $0.00000887 थी। पिछले साल अक्टूबर में शीबा इनु करीब 75% ज्यादा कीमत के साथ अपने ऑल-टाइम हाई पर था। ऐसे में यदि हम इसकी कीमत का वापस अपने ऑल-टाइम हाई पर आने की उम्मीद भी करते हैं, तो निवेशक को काफी मुनाफा हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.