Wormhole के 322 मिलियन डॉलर के Ether उड़ा ले गए हैकर, वसूली के लिए कंपनी दे रही है लाखों डॉलर

अज्ञात हैकर ने एक छोटे इनपुट के बदले बड़ी मात्रा में ईथर (Ether) और सोलाना (Solana) कॉइन को जारी करने के लिए Wormhole नेटवर्क को धोखा दिया है।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 3 फरवरी 2022 17:35 IST
ख़ास बातें
  • 322 मिलियन डॉलर (लगभग 2,410 करोड़ रुपये) कीमत के ईथर (Ether) हुए हैक
  • Wormhole हैकर्स को फंड लौटाने के बदले दे रही है 10 मिलियन डॉलर
  • पिछले दो हफ्तों में ब्लॉकचेन ब्रिज पर यह दूसरा हमला है

कंपनी ने फंड लौटाने के बदले हैकर को 10 मिलियन डॉलर (करीब 75 करोड़ रुपये) देने का वादा किया है

क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री में हाल के कुछ समय में साइबर क्रिमिनल्स (अपराधियों) की एक्टिविटी बढ़ती नज़र आ रही है। साइबल हमलों के बढ़ने को लेकर दुनिया भर में कानून से जुड़े अधिकारियों ने निवेशकों के लिए चेतावनी जारी की है। इस बीच, एक क्रिप्टो प्लेटफॉर्म Wormhole साइबर हैकिंग का ताज़ा शिकार बना है। फर्म ने 322 मिलियन डॉलर (लगभग 2,410 करोड़ रुपये) कीमत के ईथर (Ether) को गंवा दिया है। अपनी आधिकारिक वेबसाइट को "मेंटेनेंस मोड" पर रखने के बाद, कंपनी ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की है।

Wormhole पोर्टल लोगों को इथेरियम-आधारित स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट के साथ एक क्रिप्टोकरेंसी से दूसरे में स्विच करने का फीचर देता है। प्लेटफॉर्म इनपुट क्रिप्टोकुरेंसी को एक अस्थायी इंटरनल टोकन में बदलता है, और फिर इसे यूज़र्स द्वारा चुने अन्य क्रिप्टोकरेंसी में बदल देता है। ऐसे पोर्टल्स को "ब्लॉकचैन ब्रिज" भी कहा जाता है।

The Record की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अज्ञात हैकर ने एक छोटे इनपुट के बदले बड़ी मात्रा में ईथर (Ether) और सोलाना (Solana) कॉइन को जारी करने के लिए Wormhole नेटवर्क को धोखा दिया है।

इस हैक अटैक को अंजाम देने के सटीक तरीके की जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है।

Wormhole के लेटेस्ट ट्विटर अपडेट के अनुसार, गुरुवार, 3 फरवरी को समस्या को ठीक कर दिया गया है।
Advertisement
 

इस बीच, कंपनी द्वारा हैकर को चोरी किए गए फंड को वापस देने के लिए मनाने की कोशिश जारी है। कंपनी ने इसके बदले हैकर को 10 मिलियन डॉलर (करीब 75 करोड़ रुपये) का ऑफर दिया है।

पिछले दो हफ्तों में ब्लॉकचेन ब्रिज पर यह दूसरा हमला है।
Advertisement

पिछले हफ्ते, हैकर्स द्वारा Qubit Finance के नेटवर्क को हैक किया गया था, जिसमें कंपनी ने $80 मिलियन (लगभग 600 करोड़ रुपये) खोए थे।
Advertisement

अपनी घटना की रिपोर्ट में, क्यूबिट फाइनेंस ने कहा कि हैकर्स ने कंपनी के इथेरियम ब्लॉकचेन कॉन्ट्रैक्ट में एक समस्या का उपयोग कर 206,809 Binance कॉइन चोरी किए थे।
 

इस कंपनी ने भी एक अज्ञात हैकर को ट्विटर के जरिए फंड वापस करने का अनुरोध किया है, और इसके बदले कंपनी उसे रिवॉर्ड देने के लिए राज़ी है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन में नहीं आ रहा फास्ट इंटरनेट? 3 स्टेप्स से चुटकी में समाधान
  2. 2000 फुट चौड़ा, 2026 का सबसे बड़ा एस्टरॉयड आज धरती के सामने!
  3. 300W चार्जिंग, 24000mAh बैटरी वाला पारदर्शी पावर बैंक! Sharge 300 लॉन्च, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी वाला Motorola फोन 10500 रुपये सस्ता! Amazon का धमाका
  5. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  7. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
  8. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  9. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
  10. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.