क्रिप्टोकरंसी लॉन्च करने की कोई योजना नहीं, सरकार ने राज्यसभा में बताया

वित्त राज्यमंत्री ने बताया कि RBI अभी CBDC लॉन्च करने के लिए स्ट्रैटेजी बना रहा है। इससे नकदी पर निर्भरता कम होगी और ट्रांजैक्शन की कॉस्ट घटेगी

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 21:23 IST
ख़ास बातें
  • देश में अभी क्रिप्टोकरंसीज रेगुलेटेड नहीं हैं
  • CBDC लॉन्च करने के लिए RBI स्ट्रैटेजी बना रहा है
  • क्रिप्टोकरंसीज को बैन करने की कुछ संगठनों ने मांग उठाई है

देश में क्रिप्टोकरंसी पर बैन लगाने की कुछ संगठन मांग कर चुके हैं

केंद्र सरकार की क्रिप्टोकरंसी लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में अभी क्रिप्टोकरंसीज रेगुलेटेड नहीं हैं। उनका कहना था, "रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) क्रिप्टोकरंसी जारी नहीं करता। पेपर करंसी के एक डिजिटल वर्जन को सेंट्रल बैंक डिजिटल करंसी (CBDC) कहा जाता है।"

उन्होंने एक अन्य जवाब में बताया कि RBI अभी CBDC लॉन्च करने के लिए स्ट्रैटेजी बना रहा है। इससे नकदी पर निर्भरता कम होगी और ट्रांजैक्शन की कॉस्ट घटेगी। चौधरी ने कहा कि नोटों की प्रिटिंग में कमी आ रही है। 2019-20 में 4,378 करोड़ रुपये के नोट प्रिंट किए गए थे और यह आंकड़ा 2020-21 में घटकर 4,012 करोड़ रुपये हो गया। एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि देश की वित्तीय स्थिति में कई पहलू शामिल होते हैं। 

चौधरी ने बताया, "मजबूत स्टॉक मार्केट के साथ ही बेहतर मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर किसी देश की वित्तीय स्थिति को आंकने का एक इंडिकेटर है। स्टॉक मार्केट मीडियम से लॉन्ग टर्म में इकोनॉमिक ग्रोथ का संकेत देते हैं क्योंकि स्टॉक प्राइसेज से मार्केट की उम्मीद और भविष्य में कंपनियों के रेवेन्यू और प्रॉफिट का अनुमान मिलता है।" हालांकि, इसके साथ ही उनका कहना था कि शॉर्ट-टर्म में स्टॉक मार्केट का मूवमेंट इकोनॉमिक और राजनीतिक घटनाओं पर काफी हद तक निर्भर करता है। 

क्रिप्टो सेगमेंट को रेगुलेट करने के बारे में हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि वह इस बहस में नहीं पड़ना चाहती कि सरकार को इसे रेगुलेट करना चाहिए या इस पर बैन लगाना चाहिए। इस बारे में विचार-विमर्श के बाद किया जाएगा। सीतारमण ने बताया था, "इस पर चर्चा की जा रही है। इस विषय में दिलचस्पी रखने वालों का इसमें हिस्सा लेने के लिए स्वागत है। विचार-विमर्श की प्रक्रिया पूरी होने पर मिनिस्ट्री इस पर आगे बढ़ेगी।" देश में क्रिप्टो को लेकर संभावना पर सीतारमण ने कहा बहुत से लोग इसमें काफी संभावना देख रहे हैं और इस वजह से इससे रेवेन्यू भी मिल सकता है। देश में क्रिप्टोकरंसी पर बैन लगाने की कुछ संगठन मांग कर चुके हैं। इनमें स्वदेशी जागरण मंच भी शामिल है। इन संगठनों का कहना है कि क्रिप्टोकरंसीज से मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गैर कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की आशंका है। 
Advertisement


 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Regulate, Ban, Digital, Government, Market, Corporate
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.