पिछले एक साल में लोगों ने Crypto स्कैम में गंवाए 7,770 करोड़!

प्रति व्यक्ति जो पैसा गंवाया गया वह $2,600 (लगभग रु. 2,02,000) था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 जून 2022 18:14 IST
ख़ास बातें
  • 2021 से लेकर अब तक 46 हजार से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी स्कैम का शिकार
  • स्कैम में लोगों ने 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,770 करोड़ रुपये) गंवाए
  • Instagram, Facebook, WhatsApp और Telegram पर सबसे ज्यादा स्कैम

बिटकॉइन, टीथर और ईथर टॉप क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिसमें लोगों ने स्कैमर्स को पेमेंट दी।

फेडरल ट्रेड कमिशन (FTC) का कहना है कि 2021 से लेकर अब तक 46 हजार से ज्यादा लोग क्रिप्टोकरेंसी स्कैम का शिकार हुए हैं। इन स्कैम में लोगों ने 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,770 करोड़ रुपये) गंवाए हैं। फेडरेल ट्रेड कमिशन ने एक रिपोर्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है अधिकतर लोग विज्ञापन, पोस्ट या सोशल मीडिया पर कोई मैसेज देखकर इस तरह के स्कैम का शिकार हुए हैं। 

इसका कारण भी स्पष्ट दिखाई पड़ता है क्योंकि पिछले साल नवंबर में बिटकॉइन ने जो रिकॉर्ड तोड़े हैं, उससे लोग क्रिप्टोकरेंसी की ओर बहुत  अधिक संख्या में आकर्षित हुए हैं। बिटकॉइन पिछले साल नवंबर में 
$69,000 (लगभग 53.6 लाख रुपये) पर पहुंच गया था। वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत 24.3 लाख रुपये पर चल रही है। 
रिपोर्ट के अनुसार, कुल नुकसान में से $575 मिलियन (लगभग 4,467 करोड़ रुपये) बोगस निवेश अवसरों का झांसा देकर लूटे गए। ये भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर हुए हर 10 डॉलर के फ्रॉड में से 4 डॉलर का फ्रॉड क्रिप्टोकरेंसी में किया गया। इसमें Instagram, Facebook, WhatsApp और Telegram टॉप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रहे।  

प्रति व्यक्ति जो पैसा गंवाया गया वह $2,600 (लगभग रु. 2,02,000) था। बिटकॉइन, टीथर और ईथर टॉप क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिसमें लोगों ने स्कैमर्स को पेमेंट दी। मई में डॉजकॉइन के फाउंडर बिली मार्कस ने 95 प्रतिशत क्रिप्टोकरेंसी प्रोजेक्ट्स को स्कैम और कबाड़ कहा था। मार्कस का ट्वीट कहता है कि शुरू से ही क्रिप्टोकरेंसी की छवि लोगों की नजर में खराब रही है, यहां तक कि पारंपरिक निवेशक भी इसके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। इस ट्वीट के बाद क्रिप्टोकरेंसी समुदाय में जैसे एक विवाद सा छिड़ गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , crypto updates, cryptocurrency news in hindi, Scam, Crypto Scam

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.