Bitcoin से मुमकिन है हर शॉपिंग, ये 8 बड़ी कंपनियां स्‍वीकार कर रहीं पेमेंट

विदेशों में हर कैटिगरी से जुड़ी कोई ना कोई ऐसी चेन है, जो पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में बिटकॉइन को अपना रही है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 13:31 IST
ख़ास बातें
  • ऐसा कहा जाता है कि क्रिप्‍टोकरेंसी को खर्च करना कठिन है
  • हालांकि इसे पेमेंट के रूप में स्‍वीकार करने वालों की संख्‍या बढ़ रही है
  • दुनियाभर की कंपनियां बिटकॉइन को स्‍वीकार कर रही हैं

पॉपुलर कॉफी चेन सीरीज ‘स्‍टारबक्‍स’ भी बिटकॉइन के तौर पर पेमेंट स्‍वीकार कर रही है।

आज से 5 साल पहले तक क्रिप्‍टोकरेंसी एक ऐसा विषय था, जिस पर ज्‍यादातर लोग ना के बराबर जानते थे। अब यह अनजान शब्‍द नहीं रह गया है। लोग क्रिप्‍टो में खूब इन्‍वेस्‍ट कर रहे हैं। नए-नए कॉइंस पर दांव लगा रहे हैं। सबसे ज्‍यादा डिमांड में बिटकॉइन है, जिसे सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी कहा जाता है। हालांकि तमाम लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है कि क्रिप्‍टोकरेंसी को खर्च करना कठिन है, लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि इसे पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में स्‍वीकार करने वालों की तादाद बढ़ रही है। खासतौर पर विदेशों में हर कैटिगरी से जुड़ी कोई ना कोई ऐसी चेन है, जो पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में बिटकॉइन को अपना रही है। आज हम आपको ऐसी ही 8 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जो बिटकॉइन के रूप में भुगतान स्‍वीकार कर रही हैं।    
 

स्टारबक्स (Starbucks) 

cryptopotato की रिपोर्ट के अनुसार, पॉपुलर कॉफी चेन सीरीज ‘स्‍टारबक्‍स' बिटकॉइन के तौर पर पेमेंट स्‍वीकार कर रही है। मार्च 2020 से ही यह सर्विस शुरू हो गई थी। बक्कट (Bakkt) के प्‍लेटफॉर्म के जरिए पेमेंट स्‍वीकार किया जाता है। यह कंपनी का डिजिटल असेट्स कस्‍टोडियन और एक्‍सचेंज है, जिसे स्‍टारबक्‍स और माइक्रोसॉफ्ट ने पार्टनरशिप में तैयार किया है।   
Advertisement
 

माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) 

साल 2014 से ही Microsoft अपने Xbox लाइव समेत बाकी Microsoft गेम्‍स और विंडोज ऐप के पेमेंट  के लिए बिटकॉइन को स्‍वीकार कर रही है। 
 

होल फूड्स (Whole Foods) 

होल फूड्स, एमेजॉन इंक का हिस्‍सा है और साल 2019 से किराना सामान के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार कर रही है। सभी पेमेंट एक्‍सचेंज प्‍लेटफॉर्म जेमिनी की मदद से लिए जाते हैं।  
 

एटी एंड टी (AT&T) 

एटी एंड टी एक प्रमुख सेलुलर फोन नेटवर्क कैरियर और केबल टीवी व हाई-स्पीड इंटरनेट प्रोवाइडर है। यह साल 2019 से बिटपे के साथ पार्टनरशिप के जरिए बिटकॉइन पेमेंट स्‍वीकार कर रही है। 
Advertisement
 

ओवरस्टॉक (Overstock) 

ओवरस्टॉक डॉट कॉम साल 2014 से बिटकॉइन को स्वीकार कर रही है। ऐसा करने वाली यह दुनिया की पहली प्रमुख रिटेल है। ओवरस्‍टॉक के कस्‍टमर इसके प्‍लेटफॉर्म से बिटकॉइन के जरिए इलेक्‍ट्रॉनिक आइटम्‍स से लेकर होम फर्नीचर तक खरीद सकते हैं। 
 

होम डिपो (Home Depot) 

होम डिपो साल 2019 से फ्लेक्सा की मदद से बिटकॉइन स्वीकार कर रही है। इसके जरिए क्रिप्‍टोकरेंसी यूजर घर बनाने से जुड़ा सभी जरूरी मटीरियल खरीद सकते हैं।  
 

पेपाल (PayPal)  

अमेरिकी मल्‍टीनेशनल फाइनेंशियल टेक्‍नॉलजी कंपनी पेपाल ने भी पेमेंट के लिए बिटकॉइन स्‍वीकार करने का सपोर्ट देने की पेशकश की है। यह सुविधा इसके मर्चेंट्स को दी जा रही है। 
Advertisement
 

Etsy 

यह एक अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी है, जो अपने मर्चेंट्स को इंटीग्रेशन ऑफर करती है। इससे ऑनलाइन मर्चेंट्स के लिए अपने स्‍टोर्स में बिटकॉइन पेमेंट स्‍वीकार करना आसान हो जाता है। 


 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.