इन्फ्लेशन के खिलाफ Bitcoin को हेज मानते हैं Elon Musk और Michael Saylor

सेलर ने पिछले सप्ताह बिटकॉइन को गोल्ड की तरह एक सीमित रिसोर्स बताया था। उन्होंने कहा था कि केवल 2.1 करोड़ बिटकॉइन ही हमेशा उपलब्ध होंगे

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 14 मार्च 2022 23:34 IST
ख़ास बातें
  • सेलर ने पिछले सप्ताह बिटकॉइन को गोल्ड की तरह एक सीमित रिसोर्स बताया था
  • बिटकॉइन की कुल सप्लाई में से लगभग 90 प्रतिशत की माइनिंग हो चुकी है
  • मस्क इससे पहले भी क्रिप्टोकरंसीज के पक्ष में ट्वीट करते रहे हैं

इन्फ्लेशन बढ़ने के कारणों में कोरोना के अलावा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध भी है

कुछ देशों के बीच तनाव के कारण ग्लोबल इकोनॉमी बदलाव के दौर से गुजर रही है। इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के CEO, Elon Musk और बिजनेस इंटेलिजेंस फर्म माइक्रोस्ट्रैटेजी के को-फाउंडर, Michael Saylor का मानना है कि बढ़ती इन्फ्लेशन के खिलाफ बिटकॉइन एक हेज है। सेलर का अनुमान है कि डॉलर में इन्फ्लेशन अभी तक के हाई लेवल के पास रहेगी और बिटकॉइन की कमी के कारण क्रिप्टोकरंसी में इनवेस्टमेंट बढ़ेगा।

मस्क ने अगले कुछ वर्षों में इन्फ्लेशन की दर के अनुमान को लेकर ट्विटर पर एक चर्चा में कहा कि बढ़ती इन्फ्लेशन के बीच वह बिटकॉइन, Ether और Dogecoin में अपनी होल्डिंग बरकरार रखेंगे। मस्क के ट्वीट के जवाब में सेलर ने कहा कि डॉलर में कंज्यूमर इन्फ्लेशन अभी तक के हाई के करीब जाएगी और एसेट इन्फ्लेशन इससे दोगुनी रहेगी। उनका कहना था कि बिटकॉइन की कमी के कारण इसमें इनवेस्टमेंट में बढ़ोतरी होगी। रिसर्च फर्म Statista के अनुसार, अमेरिका में इन्फ्लेशन की वार्षिक दर 2011 में 3.2 प्रतिशत थी, जो पिछले वर्ष बढ़कर 4.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। इससे संकेत मिल रहा है कि हाल के वर्षों में डॉलर की परचेजिंग पावर कमजोर हुई है।

इन्फ्लेशन बढ़ने के कारणों में कोरोना के अलावा रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध है। सेलर ने पिछले सप्ताह बिटकॉइन को गोल्ड की तरह एक सीमित रिसोर्स बताया था। उन्होंने कहा था कि केवल 2.1 करोड़ बिटकॉइन ही हमेशा उपलब्ध होंगे। बिटकॉइन की कुल सप्लाई में से लगभग 90 प्रतिशत की माइनिंग हो चुकी है। हालांकि, बहुत से देशों ने इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत के कारण क्रिप्टो माइनिंग पर बंदिशें भी लगाई हैं। इनमें चीन और ईरान जैसे देश शामिल हैं। अमेरिका का टेक्सस क्रिप्टो माइनिंग का हब कहा जाता है और इस राज्य में भी इलेक्ट्रिसिटी की खपत बढ़ने के कारण माइनिंग का विरोध किया जा रहा है।

मस्क और सेलर की ओर से बिटकॉइन का पक्ष लेने का असर क्रिप्टो मार्केट पर भी दिखा है। इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने पर बिटकॉइन और इथर सहित कुछ क्रिप्टोकरंसीज के प्राइसेज में तेजी थी। मस्क इससे पहले भी क्रिप्टोकरंसीज के पक्ष में ट्वीट करते रहे हैं। उनकी कंपनी टेस्ला ने हाल ही में मर्चेंडाइज के लिए कस्टमर्स से क्रिप्टोकरंसी में भी पेमेंट लेने की जानकारी दी थी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Inflation, Tesla, Crypto, Bitcoin, Investment, Michael Saylor, Ether
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.