Elon Musk को भारी पड़ा Dogecoin का प्रचार, दर्ज हुआ 258 अरब डॉलर का मुकदमा

इस मामले में यह जांच की जा रही है कि इस मीम कॉइन को मस्क के समर्थन से इसके इनवेस्टर्स को वित्तीय नुकसान हुआ था या नहीं

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 सितंबर 2022 18:30 IST
ख़ास बातें
  • मस्क की टनल कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है
  • इस मामले की जांच की जा रही है
  • Bitcoin के मजाक के तौर पर Dogecoin को शुरू किया गया था

इस मामले में वादियों की संख्या बढ़ने पर मस्क के खिलाफ शिकायत में भी बदलाव किया गया है

इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला के चेयरमैन Elon Musk के खिलाफ Dogecoin की एक पिरामिड स्कीम को बढ़ावा देने के लिए 258 अरब डॉलर डॉलर का कानूनी मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। मस्क की टनल कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

शिकायतकर्ता Keith Johnson ने अमेरिका में मैनहैटन की एक अदालत में जून में मुकदमा दर्ज कराया था। Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस मामले में यह जांच की जा रही है कि इस मीम कॉइन को मस्क के समर्थन से इसके इनवेस्टर्स को वित्तीय नुकसान हुआ था या नहीं। Dogecoin का प्राइस $0.060 है। इस मामले में वादियों की संख्या बढ़ने पर मस्क के खिलाफ वास्तविक शिकायत में भी बदलाव किया गया है। इसमें अब मस्क और उनकी कुछ कंपनियों पर पिछले दो वर्ष में Dogecoin का प्राइस 36,000 गुना से अधिक बढ़ाने और फिर इसमें गिरावट लाने के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया गया है। 

इस बारे में मस्क की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। इस मामले के पहले शिकायतकर्ता Johnson ने भारी मुआवजा दिए जाने के साथ ही मस्क और उनकी फर्मों को इस मीम कॉइन को बढ़ावा देने से रोक लगाने की भी मांग की है। Dogecoin की शुरुआत करने वालों में शामिल Billy Markus ने हाल ही में इसके एक अन्य को-फाउंडर Jackson Palmer को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया था। इसके पीछे Palmer का क्रिप्टो विरोधी रवैया एक बड़ा कारण हो सकता है। कुछ ट्विटर यूजर्स ने शिकायत की है कि Markus ने ऑस्ट्रेलिया के प्रोग्रामर को ब्लॉक करने का गलत फैसला किया है। 

Markus और  Palmer ने लगभग नो वर्ष पहले Bitcoin के मजाक के तौर पर Dogecoin को शुरू किया था। Markus को मस्क का का समर्थक माना जाता है, जबकि Palmer कई बार मस्क की आलोचना कर चुके हैं। Palmer का कहना है कि मस्क अपनी प्रशंसा करवाने के लिए क्रिप्टो का इस्तेमाल करते हैं। इसे लेकर इन दोनों के बीच सार्वजनिक तौर पर बहस भी हो चुकी है। Markus की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज का भी विरोध किया जाता रहा है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि लगभग सभी क्रिप्टोकरेंसीज गिरकर शून्य हो जाएंगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tesla, Court, dogecoin, Market, Elon Musk, Loss, Price, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.