Dubai में भी की जा सकेंगी क्रिप्टोकरेंसीज से पेमेंट, Crypto.com के साथ किया टाई-अप

लगभग तीन वर्ष पहले दुबई ने Web3 इंडस्ट्री की निगरानी के लिए वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) को बनाया था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 मई 2025 23:37 IST
ख़ास बातें
  • दुबई को एक पूरी तरह डिजिटल इकोनॉमी में तब्दील करने की योजना है
  • पिछले वर्ष दुबई ने कैशलेस स्ट्रैटेजी की घोषणा की थी
  • हाल ही में भूटान ने भी क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च किया था

हाल ही में भूटान ने भी क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की थी

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। कुछ देशों में भी क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। टूरिज्म और शॉपिंग के लिए लोकप्रिय दुबई ने भी पेमेंट्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज की अनुमति देने की तैयारी की है। इसके लिए दुबई के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंस (DOF) ने Crypto.com के साथ टाई-अप किया है। 

हालांकि, इस सुविधा की शुरुआत सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विसेज के लिए क्रिप्टो में पेमेंट्स से की जाएगी। Dubai FinTech Summit के दौरान DOF ने Crypto.com के साथ इसके लिए एक एग्रीमेंट साइन किया है। DOF ने बताया कि दुबई को एक पूरी तरह डिजिटल इकोनॉमी में तब्दील किया जा रहा है। दुबई के रेगुलेटर्स फाइनेंशियल सेटलमेंट्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज को एक सुरक्षित और प्रभावी तरीके के तौर पर देखते हैं। पिछले वर्ष दुबई ने कैशलेस स्ट्रैटेजी की घोषणा की थी। इसके तहत, दुबई में सभी ट्रांजैक्शंस के लगभग 90 प्रतिशत को डिजिटाइज किया जाएगा। 
Advertisement

लगभग तीन वर्ष पहले दुबई ने Web3 इंडस्ट्री की निगरानी के लिए वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी (VARA) को बनाया था। क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी बहुत सी इंटरनेशनल कंपनियों ने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए दुबई में अपने ऑफिस शुरू किए हैं। हाल ही में भूटान ने भी क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके लिए बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance के साथ टाई-अप किया गया है। 

भूटान के इस फैसले का उद्देश्य पर्यटकों को करेंसी एक्सचेंज रेट्स और इंटरनेशनल कार्ड्स की कम उपलब्धता जैसी उलझनों से बचाना और पेमेंट्स का आसान जरिया उपलब्ध कराना है। भूटान की इकोनॉमी में पर्यटन से मिलने वाली आमदनी का बड़ा योगदान है। भारत के इस पड़ोसी देश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटन फ्लाइट टिकट्स, होटल, पर्यटन स्थलों की सैर और शॉपिंग के लिए क्रिप्टो में पेमेंट्स कर सकेंगे। इसके लिए भूटान के पहली पूरी तरह डिजिटल बैंक - DK Bank और Binance ने टाई-अप किया है। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए पर्यटकों को Binance के ऐप पर साइन-इन करना होगा। इस सिस्टम के तहत, DK Bank की ओर से क्रिप्टो से सामान्य करेंसी में कन्वर्जन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें Bitcoin सहित 100 से अधिक क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को स्वीकार किया जाएगा। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.