Dogecoin का अगला अपडेट कई बदलावों के साथ रिलीज होगा, डिटेल हुई लीक

Dogecoin न्यूज में नजर रखने वाले हैंडल Doge Whisperer ने 5 जून को एक ट्वीट में Dogecoin की अपकमिंग 1.46.6 अपडेट की जानकारियां शेयर की।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जून 2022 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Dogecoin का अपकमिंग 1.46.6 अपडेट कई बदलावों के साथ आएगा
  • ‘MUST HAVEs’, 'SHOULD HAVEs', और 'COULD HAVEs' में बांटा गया है फीचर्स को
  • बढ़ी हुई वॉलेट सिक्योरिटी, एड्रेस मैसेज की बेहतर हैंडलिंग होगी शामिल

Dogecoin का नया अपडेट 1.14.6 है

Dogecoin को एक नया अपडेट मिलने वाला है, जिसके रिलीज से पहले ही उसकी जानकारी एक ट्विटर हैंडल ने शेयर की है। हैंडल ने प्रोजेक्ट के इस अपकमिंग अपडेट का GitHub लिंक भी शेयर किया है। Dogecoin प्रोजेक्ट का यह अपडेट 1.14.6 है, जिसके इस साल गर्मियों में ही रिलीज होने की उम्मीद की जा रही है। इस अपडेट में पहले से बेहतर वॉलेट प्रोटेक्शन, DOGE की सिक्योरिटी पार्ट में मौजूद लूपहोल्स को फिक्स करने, ज्ञात Bitcoin (BTC) लूपहोल्स को फिक्स करने, Dogecoin के कोर वॉलेट के इस्तेमाल को सस्ता बनाने और एड्रेस मैसेज की हैंडलिंग में सुधार जैसे बदलाव शामिल होंगे।

Dogecoin न्यूज में नजर रखने वाले हैंडल Doge Whisperer ने 5 जून को एक ट्वीट में Dogecoin के अपकमिंग 1.46.6 अपडेट की जानकारियां शेयर की। ट्वीट में से पता चलता है कि डॉजकॉइन के अपकमिंग अपडेट 1.14.6 रिलीज प्लान को प्रोजेक्ट के कोर डेवलपर पैट्रिक लोडर (Patrick Lodder) ने लिखा है। हैंडल ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें अपडेट में होने वाले बदलावों की जानकारी दी गई हैं।
Advertisement
 

इस स्क्रीनशॉट में बदलावों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है, जिसमें ‘MUST HAVEs', 'SHOULD HAVEs', और 'COULD HAVEs' शामिल हैं। 'Must Haves' में वे बदलाव हैं, जिन्हें अपडेट रिलीज होने से पहले हर हाल में फिक्स किया जाना है। 'Should Haves' में वे बदलाव हैं, जिनका इस अपडेट में जोड़ा जाना बहुत जरूरी नहीं है, लेकिन फिर भी, टीम को इन्हें जोड़ने के लिए भरसक प्रयास करना होगा। आखिर में 'Could Haves' हैं, जो इस तरह के बदलाव हैं, जिनका होना बहुत जरूरी नहीं है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि इस अपडेट या अगले अपडेट्स में इन्हें शामिल होना चाहिए।

बदलावों की बात करें, तो स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि बेहद जरूरी बदलावों में बढ़ी हुई वॉलेट सिक्योरिटी, संभावित DOGE कमजोरियों के लिए सुधार, ज्ञात बिटकॉइन (BTC) कमजोरियों के लिए सुधार, डॉजकॉइन कोर वॉलेट के उपयोग को सस्ता बनाना, एड्रेस मैसेज की बेहतर हैंडलिंग और उपयोग में आसान गिटियन स्क्रिप्ट शामिल हैं।
Advertisement

जो कम जरूरी प्लान हैं, उनमें डिपेंडेंसी अपडेट, एक महत्वपूर्ण क्लीनअप आदि शामिल हैं। 'नाइस टू हैव' एलिमेंट्स की बात करें, तो इसमें सिस्टम की परफॉर्मेंस में बढ़ोतरी और सीक्रेट एन्ट्रापी , बेहतर क्लीन-अप मॉड्यूल, और कंपाइलिंग का क्लीनअप शामिल हैं।
Advertisement

इस ट्वीट में GitHub का लिंक भी शेयर किया गया है, जहां इन सभी पॉइन्ट्स को विस्तार से समझाया गया है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , dogecoin, Dogecoin Update, Cryptocurrency
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.